Breaking News

पहले मुकाबले में डिजिटल मीडिया ने तो दूसरे मैच में आकाशवाणी ने अपनी अपनी मुकाबले जीती

प्रमंडल स्तरीय 18 वीं मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन

 

इस बार मीडिया कप में कुल 8 टीमें ले रही है भाग

 

पहले मुकाबले में डिजिटल मीडिया ने तो दूसरे मैच में आकाशवाणी ने अपनी अपनी मुकाबले जीती

दरभंगा।प्रमंडल स्तरीय 18 वीं मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के नागेंद्र झा स्टेडियम में डब्ल्यू आई टी के निदेशक डॉक्टर अजय नाथ झा ,इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ सन्तन कुमार एवं मिथिला विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारी डॉ अमृत कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अपने संबोधन में डॉ अजय नाथ झा ने कहा कि खुशी है कि, पत्रकारों ने देखते ही देखते इस आयोजन को लगातार 18 वर्षों से किया है।उन्होंने इस आयोजन के लिए मीडिया स्पोर्ट्स क्लब दरभंगा को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकार अपने भाग दौड़ भरी जिंदगी से समय निकालकर शारीरिक फिटनेस के लिए बल्ले और गेंद के लिए इस आयोजन में भागते हैं वह काबिले तारीफ है। मैं पिछले 18 वर्षों से इस शानदार आयोजन का गवाह रहा हूं।उम्मीद है यह आयोजन आगे भी अनवरत होती रहे। वही अपने संबोधन में इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ सन्तन कुमार ने मीडिया को बधाई देते हुए कहा कि आज हमारे देश में एक साथ तीन महत्वपूर्ण आयोजन हो रहा है ।हमारे पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की आईपीएल का आयोजन हो रहा है, वही अपने राज्य में बिहार दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है, इसी प्रकार मिथिला विश्वविद्यालय के इस ऐतिहासिक मैदान में पिछले 18 सालों से मीडिया कप का भी ऐतिहासिक आयोजन आज हो रहा है। मिथिला विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारी डॉ अमृत कुमार झा ने कहा कि दिनभर खबरों के लिए खबरों के पीछे भागने वाले पत्रकार अपने लिए पिछले 18 वर्षों से इस प्रकार का आयोजन कर गेंद के पीछे भागते हैं,इस आयोजन के लिए ये सभी बधाई के पात्र हैं ।समाज निर्माण के साथ-साथ बेहतर खेल का भी निर्माण हो इसमें दरभंगा के पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अतिथियों ने संबोधन के बाद मीडिया कप में भाग ले रहे प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, वेब मीडिया, दैनिक भास्कर, राष्ट्रीय सहारा ,डिजिटल मीडिया, आकाशवाणी एवं इनसाइड मिथिला के सभी आठ टीमों के खिलाड़ियों से बारी बारी से परिचय प्राप्त किया ।इसके बाद अतिथियों ने बोलिंग एवं बैटिंग कर कार्यक्रम एवं टूर्नामेंट की विधिवत शुरुआत की ।उद्घाटन सत्र के बाद शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। जहां पहले मुकाबले में डिजिटल मीडिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रिंट मीडिया की टीम ने 19.2 ओवर में 109 रण बनाकर ऑलआउट हो गई।प्रिंट मीडिया से तरफ से प्रतीक ने 35 एवं अजय ने 8 रण का योगदान दिया।वहीं डिजिटल मीडिया के तरफ से रवि को 5,रमण को 3 एवं नौशाद को 2 विकेट प्राप्त हुए।109 रण का पीछा करने उतरी डिजिटल मीडिया ने 12 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।डिजिटल के तरफ से फैजान ने नवाद 46 एवं विकास ने अविजित 43 रनों की पारी खेली।इस प्रकार मीडिया कप के पहले मुकाबले में डिजिटल मीडिया ने प्रिंट मीडिया को 10 विकेट से पराजित किया।

दूसरे मुकाबले में वेब मीडिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।जहां उन्होंने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाये। यह मीडिया के तरफ से वरुण ने 62 रनों की शानदार अर्धशतकिय पारी खेली वहीं राघव ने 21 रणों का योगदान दिया। आकाशवाणी के तरफ से अभिषेक, राकेश चंद्रा एवं विकास को दो-दो विकेट प्राप्त हुए।

132 रणों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आकाशवाणी ने 15.3 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल किया। आकाशवाणी के तरफ से विश्वजीत 44 , दीपेंद्र 18 एवं अविनाश ने 17 रनों का योगदान दिया। वही वेब मीडिया के तरफ से एम राजा 4 ,सौरभ 2,राघव 1 विकेट चटकाए। आकाशवाणी ने 15.3 ओवर में अपने लक्ष्य को प्राप्त किया।

रविवार को मीडिया कप में दो मुकाबले होंगे।जिसमें सुबह 7 बजे से राष्ट्रीय सहारा की टीम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से भिड़ेगी वहीं दोपहर में दैनिक भास्कर का मुकाबला इनसाइड मिथिला से होगा।

Check Also

Darbhanga College of Engineering में C-DAC Kolkata द्वारा “3D Printing & Additive Manufacturing Technology” पर Academia–Industry Meet का आयोजन

🔊 Listen to this   Darbhanga College of Engineering में C-DAC Kolkata द्वारा “3D Printing …