Breaking News

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला दहन किया गया। निरंजन जायसवाल की रिपोर्ट

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला दहन किया गया।

 

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक मोर्चा युवा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश द्वारा समस्तीपुर युवा जिलाध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पंजाब के भटिंडा में बिहारी छात्रों पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का “पुतला दहन” कार्यक्रम समस्तीपुर के जिला मुख्यालय पटेल गोलंबर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा जिलाध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा कुशवाहा ने कहा पंजाब के भटिंडा में बिहारी छात्रों पर हुए हमला बिहार के लगभग 14 करोर लोगों पर हमला है। इसलिए तत्काल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग करता हूं कि बिहारी छात्रों पर बर्बरता पूर्ण हमले को तत्काल रोकते हुए छात्रों को न्याय दें या नहीं तो तत्काल अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे। नहीं तो राष्ट्रीय लोक मोर्चा जब तक बिहारी छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक आंदोलन करेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आदित्य ठाकुर, युवा जिला महासचिव राहुल दास, विथान प्रखंड उपाध्यक्ष दिलीप राम, युवा हसनपुर प्रखंड उपाध्यक्ष राजा कुमार, युवा सिंघिया प्रखंड राजा लक्ष्मण सिंह, युवा विभूतिपुर प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार, युवा रोसरा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अहसान, पुस प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार, जिला सचिव सोनू कुमार, जिला उपाध्यक्ष शिव विजय प्रकाश, शिवाजी नगर युवा प्रखंड अध्यक्ष केशव कुमार सिंह आदि लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाया।

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …