Breaking News

मिथिला विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के धरना को आइसा ने किया समर्थन! विश्वविद्यालय में कुलपति का मनमानी चरम पर!

 

मिथिला विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के धरना को आइसा ने किया समर्थन!

विश्वविद्यालय में कुलपति का मनमानी चरम पर!

 

विश्वविद्यालय प्रशासन की अनदेखी से छात्रों के काम में बाधा उत्पन्न हो रही है  – मयंक कुमार, आइसा

विभिन्न मागों को लेकर मिथिला विश्वविद्यालय में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का धरना–प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी निरंतर जारी है। कर्मचारियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्व में धरना–प्रदर्शन के बाद जिस समझौते पर कर्मचारियों से सहमति बनाई थी, उस समझौते को लागू करने से अब वह पीछे हट रही है।

 

आइसा नेता मयंक कुमार ने धरना स्थल पर कर्मचारियों से वार्ता के बाद कहा कि पिछले कई दिनों से वाजिब सवालों पर कर्मचारियों का धरना–प्रदर्शन हो रहा है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इसकी अनदेखी कर रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन की अनदेखी के कारण हजारों छात्र–छात्राओं के कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। विश्वविद्यालय को लूट–खसोट का अड्डा बना दिया गया है। कर्मचारियों की मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन अविलंब पूरा करे नहीं आइसा करेंगी आंदोलन

Check Also

• 13 ,17 , 18 एवं 19 मार्च को होगा जॉब कैम्प… 

🔊 Listen to this   • 13 ,17 , 18 एवं 19 मार्च को होगा …