Breaking News

जनता के दरबार में जिलाधिकारी  ने कई मामलों का किया निवारण

जनता के दरबार में जिलाधिकारी  ने कई मामलों का किया निवारण

 

दरभंगा   जिलाधिकारी  राजीव रौशन ने जनता के दरबार में आयें परिवादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और समस्याओं का निष्पादन करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

• जनता के दरबार सरकार की बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें जनता स्वयं जिलाधिकारी के समक्ष बैठकर अपने तर्क के साथ अपने परिवाद को निवारण होते देखते हैं। बिहार सरकार का लक्ष्य है कि जन शिकायतों को समाधान में सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाए। आज श्री राजीव रौशन जिलाधिकारी दरभंगा में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित शिकायतों को बड़े धैर्य के साथ सुना और कई मामलों का ऑन स्पॉट समाधान किया। जिलाधिकारी प्रत्येक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को 1:00 बजे अप. में जनता दरबार में उपस्थित होकर उनकी समस्याओं को धैर्य से सुनते हैं और हर संभव समाधान का प्रयास करते हैं।

आज 57 से अधिक भूमि सुधार एवं राजस्व से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई जिसमें कई मामलों निवारण किया गया । आज के जनता दरबार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के जिला प्रशासन की फेसबुक के माध्यम से ऑनलाइन किया गया ,जिसको हजारों लोगों ने देखा । उल्लेखनीय है कि डीएम दरभंगा का फेसबुक कोई भी नागरिक फॉलो कर सकते हैं जिसके माध्यम से उन्हें बहुत सारी सही सही सूचनाएं घर बैठे मिलती रहेगी। अभी जिला प्रशासन दरभंगा के सोशल मीडिया पर एक लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

 

 

• जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अंचलाधिकारी को कहा कि शिकायतों को निष्पादन में सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करें।

 

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त  चित्रगुप्त कुमार,अपर समाहर्ता राजस्व नीरज कुमार दास,उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद,जिला भू अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद,डीसीएलआर बिरौल,बेनीपुर, सहायक नोडल आईटी सेल पूजा चौधरी,संबंधित अंचलाधिकारी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

मारवाड़ी महाविद्यालय में एनएसएस इकाई के तत्वावधान में डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती का आयोजन।

🔊 Listen to this   मारवाड़ी महाविद्यालय में एनएसएस इकाई के तत्वावधान में डॉ. भीम …

18:25