वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा रामनवमी पर्व- 2025 को लेकर पुलिस कार्यालय कक्ष में की गई बैठक

वरीय पुलिस अधीक्षक,दरभंगा द्वारा रामनवमी पर्व-2025 के अवसर पर दरभंगा जिला के शहरी क्षेत्र के थानावार की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा, सहायक पुलिस अधीक्षक, दरभंगा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एवं शहरी क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित हुए। पर्व के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से बॉउण्ड डॉउन अधिक से अधिक करने, प्रिर्वेटिंग अरेस्टिंग की कार्रवाई करने, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन एवं सी०सी०टी०वी० से निगरानी करने, डी० जे० संचालकों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने डायल 112 एवं अन्य कर्मियों का ब्रिफिंग, क्यू०आर०टी० को जिला कन्ट्रोल रूम में तैयारी हालत में रखने एवं जुलूस रूट लाइन का मैप के माध्यम से निरीक्षण किया गया एवं अन्य कतिपय बिन्दुओं पर दृढ़तापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देश दिये गये।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal