Breaking News

• आगामी रामनवमी पर्व को लेकर रोहतास पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। • जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 231 डीजे मशीन पुलिस ने जब्त किया है।

आगामी रामनवमी पर्व को लेकर रोहतास पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 231 डीजे मशीन पुलिस ने जब्त किया है। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि रामनवमी की शोभायात्रा में डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। डीजे का उपयोग न हो इसके लिए रामनवमी के दिन तक क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों को गाइडलाइन की जानकारी देते हुए उनके डीजे को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया है, जो शोभायात्रा के बाद उन्हें विधिवत वापस कर दिया जाएगा! रामनवमी व शोभायात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया पर पुलिस-प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …