दरभंगा ऑल इंडिया युथ फेडरेशन(एआईवाईएफ) का 17 वॉ बिहार राज्य सम्मेलन राजगीर में सम्पन्न हुआ

एआईवाईएफ का 17 वॉ राज्य सम्मेलन सम्पन्न*
मंहगाई बेरोजगारी के खिलाफ संघर्ष तेज करें युवा:- एआईवाईएफ
दरभंगा
आज ऑल इंडिया युथ फेडरेशन(एआईवाईएफ) का 17 वॉ बिहार राज्य सम्मेलन राजगीर में सम्पन्न हुआ

दरभंगा news 24 live रिपोर्ट अजित कुमार सिंह

। इस राज्य सम्मेलन में 3 दिनों तक बिहार के सभी जिले से आए हुए युवा नेता प्रतिनिधिगण बिहार के अंदर बेरोजगारी के खिलाफ संघर्ष तेज करने और नौजवान विरोधी केन्द्र और राज्य सरकार को सत्ता से बाहर करने की रणनीति बनाएं। इस सम्मेलन से बिहार के नौजवानों को अपने अधिकार के लिए संघर्ष तेज करने का आवाह्न किया गया। इस सम्मेलन में दरभंगा जिला से पाँच सदस्यीय प्रतिनिधि ने भाग लिया। जिसमें संयोजक आनन्द मोहन, सह संयोजक मो० नजीउल्लाह, राजू मिश्रा, ओसामा सिद्दीकी और अरशद सिद्दीकी थें। राज्य सम्मेलन में दरभंगा जिला से राज्य परिषद् आनन्द मोहन और मो० नजीउल्लाह को एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजू मिश्रा को सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं राष्ट्रीय सम्मेलन हेतु उक्त सभी प्रतिनिधियों का चयन किया गया जो 16 से 19 मार्च तक हैदराबाद में होना है।
शरद कुमार सिंह

Check Also

• दरभंगा एलिवेटेड प्रोजेक्ट एवं आरओबी निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण 

🔊 Listen to this   • दरभंगा एलिवेटेड प्रोजेक्ट एवं आरओबी निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी …