Breaking News

रालोमों कैम्प कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री बी.पी. मंडल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। 

 

रालोमों कैम्प कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री बी.पी. मंडल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा, बिहार प्रदेश के कैंप कार्यालय में पिछड़ों, शोषितों, वंचितों और गरीबों के हक-हकुक के रक्षक, मंडल कमीशन के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय बी.पी. मंडल जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता ई० हेमंत कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद  उपेन्द्र कुशवाहा के संदेश को पढ़कर सुनाया उन्होंने उनके द्वारा पिछड़े वर्ग के लोगों के किए किए गए संघर्ष एवं उनके व्यक्तित्व के कारण ही मण्डल कमीशन लागू हुआ था आज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

हेमंत ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा, महासचिव डॉo वीरेंद्र दांगी, बैजनाथ शर्मा, अभय वर्मा, खुर्शीद अहमद, माधुरी पटेल, विनोद पप्पू, मुन्ना चौधरी, सुरेश पासवान एवं अशोक कुशवाहा के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

पहलगाम हमलाः जम्मू और कश्मीर में हाई अलर्ट, मोदी भारत लौटे।    

🔊 Listen to this पहलगाम हमलाः जम्मू और कश्मीर में हाई अलर्ट, मोदी भारत लौटे। …

18:17