Breaking News

• सीएम साइंस कॉलेज केंद्र पर कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न  • मनोविज्ञान में 41 और इतिहास में 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे

• सीएम साइंस कॉलेज केंद्र पर कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न

 

• मनोविज्ञान में 41 और इतिहास में 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे

सीएम साइंस कॉलेज केंद्र पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा रविवार को आयोजित पैट: 2023 परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सुचारू ढंग से संपन्न हुआ। इस केंद्र पर मनोविज्ञान एवं इतिहास विषय के क्रमशः 360 और 384 परीक्षार्थियों की परीक्षा निर्धारित थी। जिसमें मनोविज्ञान विषय में कुल 288 और इतिहास में कुल 231 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की। दोनों विषयों में क्रमशः 41 और 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जानकारी देते हुए केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने बताया कि निदेशानुसार परीक्षा की सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी। ताकि परीक्षार्थियों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराई जा सके। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए केंद्र पर परीक्षार्थियों के लिए शुद्ध शीतल पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई थी। जबकि केंद्र पर कदाचार मुक्त परीक्षा के आयोजन के मद्देनजर परीक्षार्थियों द्वारा मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्णत प्रतिबंध लगाते हुए प्रश्न पत्र परीक्षा कक्ष में पर्यवेक्षक एवं वीक्षकों की उपस्थिति में परीक्षार्थियों के समक्ष खोले गए।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक के रूप में तैनात डॉ पी. भंजन ने कदाचार मुक्त परीक्षा के सफल संचालन में पूर्ण सहयोग दिया। जबकि उड़नदस्ता टीम में शामिल डॉ पुष्पम नारायण एवं प्रो गुलाम सरवर की सक्रियता से परीक्षा के संचालन में काफी सहायता मिली। परीक्षा के दौरान विशेष पर्यवेक्षक के रूप में विश्वविद्यालय के मानविकी, वाणिज्य एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन क्रमशः डॉ मंजू राय, डॉ हरे कृष्ण सिंह एवं डॉ शाहिद हसन ने परीक्षा केंद्र का सघन निरीक्षण कर परीक्षा संचालन पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने सीएम साइंस केंद्र पर कदाचार मुक्त परीक्षा के सफल संचालन के लिए महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ सत्येंद्र कुमार झा, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ सुजीत कुमार चौधरी, परीक्षा सहायक चेतकर झा एवं परीक्षा कार्य में लगे सभी वीक्षकों को धन्यवाद दिया।

Check Also

Darbhanga College of Engineering में C-DAC Kolkata द्वारा “3D Printing & Additive Manufacturing Technology” पर Academia–Industry Meet का आयोजन

🔊 Listen to this   Darbhanga College of Engineering में C-DAC Kolkata द्वारा “3D Printing …