Breaking News

श्रमिकों के बगैर संपूर्ण विश्व अधूरा है, मजदूर दिवस पर मजदूर भाइयो को बधाई हो : डॉ. मुन्ना खान 

 

श्रमिकों के बगैर संपूर्ण विश्व अधूरा है, मजदूर दिवस पर मजदूर भाइयो को बधाई हो : डॉ. मुन्ना खान

 

दरभंगा। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर एसआरजी-7 वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से नगर निगम में काम करने वाले श्रमिक मजदूरों को पाग-चादर एवं महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर ट्रस्ट के सचिव सह पार्षद, डॉ. मुन्ना खान ने कहा के इन श्रमिकों को सिर्फ आज एक दिन ही नहीं बल्कि साल के तीन सौ पैंसठ दिन सम्मान करना चाहिए। इनके योगदान के बिना एक सुई तक का निर्माण नहीं किया जा सकता है। साफ सफाई से लेकर खाने के लिए अनाज, पहनने के लिए कपड़ा, रहने के लिए मकान तक का निर्माण करने में इनका बहुत बड़ा योगदान होता है। मौके पर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अब्दुल गफ्फूर साहब ने जामेदार गुनी राम को पाग चादर पहनाकर सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा विश्व निर्माण इन श्रमिकों के बगैर नहीं हो सकता है इनका योगदान विश्व निर्माण में हमेशा रहा है। वहीं सम्मानित होने वाले में गुनी राम,रमेश राम,मो. चांद,मो. मुर्तुजा,रोहित राम,अशोक राम,विष्णु राय,अंशु राम,राधा देवी,गुड़िया देवी,सोभा देवी,रिमझिम देवी,गोपाल पासवान,नकुल राम,सूरज राम को सम्मानित किया गया।एसआरजी-7 वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्य अरुण मासेठ का कहना है के श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों को सम्मानित करना समाज में यह मैसेज देना है इनको अछूत ना समझा जाए उनके बेगैर समाज में कोई काम संभव नहीं है। इस अवसर पर एसआरजी-7 वेलफेयर ट्रस्ट की सदस्यीया वार्ड 29 पार्षद, शबाना खानम,डॉ० वारिस, मिन्नतुल्लाह अंसारी, नफीस खान,आसीफ हसनैन,मो. अरमान,हुसैन खान सोनू, नौशाद अहमद सहित अन्य मौजूद थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *