Breaking News

• जनता दरबार में कई मामलों का हुआ निष्पादन • परिवादियों के वाद को यथाशीघ्र समाधान करने को लेकर अधिकारियों को दिया निर्देश

• जनता दरबार में कई मामलों का हुआ निष्पादन

 

• परिवादियों के वाद को यथाशीघ्र समाधान करने को लेकर अधिकारियों को दिया निर्देश

दरभंगा जिलाधिकारी के जनता दरबार में जिलाधिकारी  राजीव रौशन के निर्देशानुसार (कार्यालय कक्ष) में अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार ने जिले भर से आए परिवादियों की समस्यायों को सुना एवं संबधित पदाधिकारीयों को उसका त्वरित निष्पादन करने के लिए निर्देश भी दिया।

 

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक शुक्रवार आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के आयोजन के दौरान आज 30 परिवादी अपनी समस्या की समाधान के लिए आवेदन दिए।

आज के जनता दरबार में आपदा प्रबंधन विभाग ,ऊर्जा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग,नगर विकास एवं आवास विभाग, योजना एवं विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, वित्त विभाग,शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य विभाग आदि से संबंधित मामला लेकर परिवादी उपस्थित थे।

 

अपर समाहर्ता ने परिवादियों की शिकायतों को सुना, बल्कि शिकायतों के त्वरित निष्पादन किये तथा कई आवेदनों को यथाशीघ्र समाधान करने के लिए उपस्थित अधिकारियों / मोबाइल के माध्यम से दिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता के.परीझित ,उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *