Breaking News

जयनगर वियर के बराज में रूपांतरण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर – प्रधान सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

 

 

जयनगर वियर के बराज में रूपांतरण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर – प्रधान सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव  संतोष कुमार मल्ल की अध्यक्षता में दरभंगा परिक्षेत्र के अंतर्गत क्रियान्वित 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत की योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को सिंचाई भवन, पटना के सभा कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक के दौरान मधुबनी जिले के जयनगर स्थित कमला नदी पर निर्मित वियर को बराज में रूपांतरित करने की योजना की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। प्रधान सचिव ने कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर बल देते हुए स्पष्ट किया कि कार्य वर्षा से पूर्व यथासंभव पूर्ण हो, ताकि बरसात के दौरान कोई रुकावट न आए। उन्होंने संबंधित अभियंताओं को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी और तकनीकी निर्देशों के कड़ाई से अनुपालन का निर्देश दिया।

बैठक में अपर सचिव श्री नवीन, मुख्य अभियंता (योजना एवं मॉनिटरिंग)  ब्रजेश मोहन,मुख्य अभियंता (सिंचाई सृजन) श्री शम्स परवेज सहित विभागीय पदाधिकारीगण, कार्यपालक अभियंता एवं संवेदकगण उपस्थित थे।

Check Also

डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा

🔊 Listen to this   डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *