Breaking News

• खरीफ महाअभियान कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन। 

 

• खरीफ महाअभियान कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन।

 

प्रेक्षागृह दरभंगा में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा दरभंगा के द्वारा खरीफ महाअभियान 2025 जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी दरभंगा श्री राजीव रौशन के कर कमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि खरीफ फसलों की उन्नत किस्मों,गुणवत्ता युक्त बीज का उपयोग, समय पर बुआई एवं कृषि में प्राकृतिक संसाधनों के प्रयोग के बारे में जानकारी दिया।

 

उन्होंने कहा कि कृषि में नवीनतम तकनीकी का प्रयोग एवं फसल विविधीकरण के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा किसान लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

राजीव रौशन ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि किसानों को आमदनी बढ़े,उनका लागत मूल्य कम हो और उत्पादन के माध्यम से आमदनी को आगे बढ़ाया जा सके।

उन्होंने कहा कि यह अभियान इस बात पर जोर डालता है कि कृषि उत्पादक आवश्यकता से अधिक उत्पादन करेंगे तब उसका विपणन एवं निर्यात भी कर पाएंगे।

जब कोई देश और राज्य अपने जरूरत से ज्यादा उत्पादन करता है तो उसकी तरक्की की गति,विकास की गति और तेज हो जाती है।

उन्होंने कहा कि अच्छी गुणवत्ता के बीज,मिट्टी के अनुरूप, पर्यावरण के अनुरूप है तो उत्पादन अच्छा होगा। बीज का प्रतिस्थापन महत्वपूर्ण अवयव है।

उन्होंने कहा कि किसान को मिट्टी के संबंध में भी जानकारी रहे,खाद उतना ही उपयोग करना है जितना आवश्यकता है, अधिक प्रयोग करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है,उत्पादन भी प्रभावित होता है।

उन्होंने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार और भारत सरकार के कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं का जानकारी दिया गया।

उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बेहतर तरीके से कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाना है।जागरूकता के लिए कार्यशाला जिला स्तर के बाद प्रखंड स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा। कृषि चौपाल के माध्यम से गांव-गांव तक सभी किसानों को जानकारी दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसान कृषि के सही प्रणाली को अपनाकर,अच्छा बीज का प्रयोग कर,मिट्टी की उर्वरा शक्ति बरकरार रख कर,पोषक तत्व का अनुपात मात्रा में उपयोग करते हुए खरीफ फसल उत्पादन में अग्रसर होगा।

उन्होंने कहा कि दरभंगा जिले में उत्पादन इस प्रकार से बढ़े कि यहां की आवश्यकता के बाद निर्यात की दिशा में आगे बढ़े।

उन्होंने युवा पीढ़ी से वैज्ञानिक तरीके से खेती करने का अनुरोध किया। आज कार्यशाला में संयुक्त निदेशक ,उपनिदेशक ,और जिला कृषि अधिकारी संयुक्त रूप से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषि कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता के.परीक्षित,संयुक्त निदेशक शस्य दरभंगा प्रमंडल दरभंगा  संजय नाथ तिवारी, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ.सिद्धार्थ,उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, डॉ दिव्यांशु शेखर, वरीय और प्रधान कृषि वैज्ञानिक जाले , , नीरज कुमार झा डी एच ओ डॉ. मोहम्मद साजिद हुसैन ने कृषि एवं जैविक प्राकृतिक खेती से संबंधित विस्तृत जानकारी दिया।

आज खरीफ महा अभियान के कार्यशाला में ए टी एम ,बी टी एम प्रखंड कृषि पदाधिकारी,कृषि समन्वयक ,कृषि सलाहकार आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का मंच संचालन अमित रंजन के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी गण उपस्थित थे।

 

Check Also

डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा

🔊 Listen to this   डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *