• जनता के दरबार में डीएम ने किया समस्याओं का निवारण • जनता दरबार में 75 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित

 

• जनता के दरबार में डीएम ने किया समस्याओं का निवारण

 

• जनता दरबार में 75 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित

 

जिलाधिकारी दरभंगा  राजीव रौशन ने जनता के दरबार में आयें परिवादियों से साक्षात्कार कर उनकी समस्याओं को सुना और कई समस्याओं का निवारण किया और शेष समस्याओं को समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

• जनता दरबार में परिवादी और अधिकारी दोनों को एक साथ बैठाकर दोनों से समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त किया जाता है और उनके समस्याओं का समाधान किया ।

आज जिलाधिकारी के निर्देश पर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से जनता के दरबार का फेसबुक के माध्यम से लाइव किया गया ,जिसको लाखों व्यक्तियों ने देखा और इसकी काफी प्रशंसा किये। जिला प्रशासन के द्वारा पारदर्शिता/ ट्रांसपेरेंट के साथ सभी कार्यों को किया जा रहा है।

जिलाधिकारी प्रत्येक शुक्रवार को जनता के दरबार आयोजित करते हैं जिसका समय 1:00 बजे अपराह्न से 3:00 बजे अपराह्न तक होता है। समस्याओं की सुनवाई और समाधान के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन भी आवेदन दिया जा सकता है।

बिहार सरकार का लक्ष्य है कि जन शिकायतों को समाधान में सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाए।

आज  राजीव रौशन जिलाधिकारी दरभंगा ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित शिकायतों को बड़े धैर्य के साथ सुना और कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया।

• आज 75 से अधिक भूमि सुधार एवं राजस्व से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई जिसमें कई मामलों निवारण किया गया।

• उल्लेखनीय है कि डीएम दरभंगा का फेसबुक पेज सभी नागरिक फॉलो करें जिसके माध्यम से उन्हें बहुत सारी सही सही सूचनाएं घर बैठे मिलती रहेगी।

• जिला प्रशासन दरभंगा के सोशल मीडिया पर एक लाख से अधिक फॉलोर्स हैं।

• जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अंचलाधिकारी को कहा कि शिकायतों को निष्पादन में सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता के परीक्षित,अपर समाहर्ता राजस्व नीरज कुमार दास, उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद,डीसीएलआर बिरौल, डीसीएलआर सदर , नोडल आईटी सेल पूजा चौधरी,संबंधित अंचलाधिकारी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

• यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा द्वारा डॉ एस एन सर्राफ हॉस्पिटल में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली मिलन समारोह आयोजित… 

🔊 Listen to this • यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा द्वारा डॉ एस एन सर्राफ हॉस्पिटल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *