Breaking News

 बाल गृह,दरभंगा में आवासित बच्चों को विभागीय निदेशानुसार वृहद आश्रय गृह, दरभंगा में आवासन हेतु स्थानांतरित किया गया।

बाल गृह,दरभंगा में आवासित बच्चों को विभागीय निदेशानुसार वृहद आश्रय गृह, दरभंगा में आवासन हेतु स्थानांतरित किया गया।

इस अवसर पर प्रियंका कुमारी,वरीय उपसमाहर्ता सह सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई , नेहा कुमारी,सहायक निदेशक,सामाजिक सुरक्षा और बाल संरक्षण पदाधिकारी पंकज कुमार सिन्हा द्वारा बच्चों को गुलाब का फूल,चॉकलेट और बिस्किट देकर स्वागत किया गया।

मिटी श्रीवास्तव द्वारा स्वागत गान और मिथिलांचल के अर्चित परिचित और चर्चित कलाकार विपिन बिहारी मिश्रा और उनके पुत्र प्रणव और ऋषि द्वारा वेद उच्चारण के साथ शंख वादन की अद्भुत प्रस्तुती की गई, सभी बच्चे बहुत प्रसन्न दिख रहे थे।

इस अवसर पर गृह अधीक्षक दीपक कुमार, पी ओ राघव कुमार,अमित कुमार, सौरव कुमार ,बाल गृह एवं वृहद आश्रय गृह के कर्मी उपस्थित थे।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *