Breaking News

• अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में लगाया गया एक दिवसीय विशेष शिविर

दरभंगा  आज डॉ.अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान अंतर्गत दरभंगा सदर प्रखंड के रानीपुर , बहादुरपुर प्रखण्ड के पिरडी एवं बिरौल प्रखंड के रोहाड महमुदा पंचायत में ‘‘अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में लगे एक दिवसीय विशेष विकास शिविर सरकार आपके द्वार‘‘ का आयोजन किया गया।
जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, दरभंगा के माध्यम से आर्थिक हल युवाओं के बल योजना अंतर्गत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वंय सहायता भता योजना और कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में वृहद जानकारी दी गई।
प्रबंधक, सहायक प्रबंधक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC) दरभंगा विकास कुमार, ब्रह्म प्रकाश एवं राजा दास द्वारा विशेष शिविर में उक्त जानकारी देते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ 12वीं पास युवक/युवतियों, जिनका उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच हो तथा जो किन्हीं कारणवश आगे की पढ़ाई नहीं कर रहे हो और रोजगार की तलाश में हो, बिहार सरकार उन्हें प्रत्येक माह एक हजार रुपये अधिकतम 24 माह तक सहायता राशि का लाभ देती है।
साथ ही बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के जरिये राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले युवक युवतियों को क्रमशः 04 प्रतिशत एवं 01 प्रतिशत साधारण ब्याज की दर से अधिकतम 04 लाख शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उक्त योजनाओं का लाभ लेने के लिए डीआरसीसी केन्द्र से निःशुल्क आवेदन किया जा सकता है।

डीपीआरओ दरभंगा।

आज डॉ.अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान अंतर्गत दरभंगा सदर प्रखंड के रानीपुर , बहादुरपुर प्रखण्ड के पिरडी एवं बिरौल प्रखंड के रोहाड महमुदा पंचायत में ‘‘अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में लगे एक दिवसीय विशेष विकास शिविर सरकार आपके द्वार‘‘ का आयोजन किया गया।

जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, दरभंगा के माध्यम से आर्थिक हल युवाओं के बल योजना अंतर्गत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वंय सहायता भता योजना और कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में वृहद जानकारी दी गई।

प्रबंधक, सहायक प्रबंधक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC) दरभंगा विकास कुमार, ब्रह्म प्रकाश एवं राजा दास द्वारा विशेष शिविर में उक्त जानकारी देते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ 12वीं पास युवक/युवतियों, जिनका उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच हो तथा जो किन्हीं कारणवश आगे की पढ़ाई नहीं कर रहे हो और रोजगार की तलाश में हो, बिहार सरकार उन्हें प्रत्येक माह एक हजार रुपये अधिकतम 24 माह तक सहायता राशि का लाभ देती है।

साथ ही बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के जरिये राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले युवक युवतियों को क्रमशः 04 प्रतिशत एवं 01 प्रतिशत साधारण ब्याज की दर से अधिकतम 04 लाख शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उक्त योजनाओं का लाभ लेने के लिए डीआरसीसी केन्द्र से निःशुल्क आवेदन किया जा सकता है।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *