• बिहार विधानसभा निर्वाचन हेतु जिला इंटेलिजेंस कमिटी की बैठक

 

• बिहार विधानसभा निर्वाचन हेतु जिला इंटेलिजेंस कमिटी की बैठक

 

दरभंगा  आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला इंटेलिजेंस कमिटी की बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री राजीव रौशन के अध्यक्षता में (कार्यालय कक्ष )आयोजित हुई।

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 हेतु निर्वाचन व्यय अनुश्रवण के क्रम में District Intelligence Committee का गठन करते हुए आयोग द्वारा निर्धारित अनुभव जनित मानक (empirical criteria/parameter) पर आधारित सूचना संबंधित एनफोर्समेंट एजेंसी से संग्रहित कर उनसे प्राप्त सूचना/ तथ्य/ मंतव्य पर चर्चा करते हुए एक्सपेंडिचर सेंसेटिव कांस्टीट्यूएंसी ( ई एस सी) एवं एक्सपेंडिचर सेंसेटिव पॉकेट ‌ ई एस पी को चिह्नित किया जाना है।

साथ ही जिला इंटेलिजेन्सी कमेटी के द्वारा निम्न दो मुख्य आधारों पर संवेदनशीलता की मैपिंग की जानी है जिनमें नकद,शराब, ड्रग्स कीमती धातुओं और मुफ्त वस्तुओं के विवरण संबंधी मुख्य समूहों की क्रियाशीलता,क्षेत्रवार संवेदनशीलता (जिलावार / जिला समूहवार/विधानसभावार) की पहचान शामिल है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक निर्वाचन क्षेत्र में तैनात व्यय प्रेक्षक की प्रथम यात्रा के दौरान व्यय प्रेक्षक के परामर्श से निर्वाचन क्षेत्र में व्यय संवेदनशील पॉकेट की पहचान करेंगे,जो निम्नलिखित Empirical Criteria पर आधारित होंगे।

 

चुनाव की घोषणा के छः महीना पहले बड़ी मात्रा में अवैध कैश, Liquor, drugs/narcotics, precious metal/jewellery, freebies आदि की जब्ती की शिकायत /घटना वाले क्षेत्र।

अंतराष्ट्रीय/अंतर्राज्यीय सीमा से लगे निर्वाचन क्षेत्रों में जब्ती का इतिहास या पिछले चुनाव के दौरान घटित घटना।

 

जिला इन्टेलीजेन्स कमिटी के द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के आधार पर व्यय संवेदनशील पॉकेटों की पहचान की जायेगी।

व्यय संवेदनशील विधानसभा क्षेत्र की पहचान निर्वाचन क्षेत्र में अच्छी संख्या में एक्सपेंडिचर सेंसेटिव पैकेट होने के आधार पर की जायेगी।

बैठक में सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन,उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

 

Check Also

• होली को लेकर प्रशासन सक्रिय, डीएम-एसएसपी ने किये फ्लैग मार्च 

🔊 Listen to this   • होली को लेकर प्रशासन सक्रिय, डीएम-एसएसपी ने किये फ्लैग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *