Breaking News

कमजोर लोगों को कानूनी सुरक्षा देने को लेकर भाकपा(माले) ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन।

 

कमजोर लोगों को कानूनी सुरक्षा देने को लेकर भाकपा(माले) ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन।

 

दरभंगा भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव के एसएसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर कमजोर लोगों को कानूनी सुरक्षा देने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि सदर थाना अंतर्गत कंकारघाटी निवासी शीतल चौपाल पर दबंगों द्वारा प्रताड़ित करने से सम्बन्धित प्राथमिकी दर्ज है। इसमें जमीन माफिया द्वारा घटना की अंजाम दिया गया है। शीतल चौपाल के द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक आवेदन देकर बताया है कि वर्षों से खेसरा 1463 में खोपड़ी बनाकर पूरा परिवार के साथ रहने की बात बताई है और आम गाछी को देखभाल करने की बात बताई है। इसी बीच भूमाफिया द्वारा जमीन पर कब्जा करने की नियत से पहुंच कर शीतल चौपाल को प्रताड़ित करते हुए धमकाने लगा। जिसका सदर थाना कांड संख्या 144/25 दर्ज है।

श्री यादव ने वरीय पुलिस अधीक्षक से मांग किया है कि शीतल चौपाल को कानूनी सुरक्षा देते हुए दबंगों ओर भूमाफिया पर कठोर करवाई किया जाय।

 

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *