Breaking News

शहीद झंटू अली शेख़ के परिवार को इमरान प्रतापगढ़ी के द्वारा आर्थिक सहायता –  डॉ जमाल हसन 

 

शहीद झंटू अली शेख़ के परिवार को इमरान प्रतापगढ़ी के द्वारा आर्थिक सहायता –

डॉ जमाल हसन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर तथा पश्चिम बंगाल के प्रभारी, मिथिला के लाल डॉ. जमाल हसन ने एक भावुक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि वे बीते 25 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और कई वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्य करने का अवसर मिला है। लेकिन अक्सर यह देखा गया है कि किसी भी पार्टी का नेता जमीनी कार्यकर्ताओं और आम लोगों की पीड़ा के समय नेतृत्व करने सामने नहीं आता। परंतु आज के इस उदाहरण ने यह साबित कर दिया कि जब नेतृत्व संवेदनशील और वचनबद्ध हो, तो वह सच्चे अर्थों में जनसेवा करता है।

 

डॉ जमाल हसन ने बताया कि राज्यसभा सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी ने पश्चिम बंगाल के नदिया ज़िले स्थित पाथरघाट गांव में देश के लिए शहीद हुए झंटू अली शेख़ के परिवार को अपनी व्यक्तिगत ओर से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है। इस सहायता राशि में से एक लाख रुपये शहीद की मां को और एक लाख रुपये उनकी पत्नी को प्रदान किए गए। यह धनराशि मिथिला के सुपुत्र डॉ. जमाल हसन के हाथों परिजनों तक पहुंचाई गई।

 

डॉ. जमाल हसन ने इसे सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी की मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक ज़िम्मेदारी का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार से भेंट करना अत्यंत भावुक क्षण था, जिसने बलिदान के महत्व को और भी गहराई से समझाया। इमरान प्रतापगढ़ी जी ने पहले ही 15 मई को पाथरघाट जाकर परिवार से मुलाकात की थी और सहयोग का वादा किया था, जिसे अब उन्होंने 29 मई को पूरा कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

 

इस अवसर पर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शमीम अख्तर, महासचिव एकरामुल आलम, सेंट्रल कोलकाता के वर्किंग चेयरमैन अब्दुल सलाम सिद्दीकी, रशीद अहमद, अली खान समेत अन्य कांग्रेस नेता भी उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस पार्टी हर परिस्थिति में शहीद के परिवार के साथ खड़ी है और उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा।

 

कार्यक्रम का समापन शहीद झंटू अली शेख़ के लिए विशेष दुआ के साथ किया गया। यह आयोजन केवल सहायता का कार्य नहीं था, बल्कि यह एक सशक्त संदेश भी था कि कांग्रेस पार्टी देश के सच्चे सपूतों और उनके परिवारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए हमेशा तत्पर है। इमरान प्रतापगढ़ी जी का यह कदम न केवल सराहनीय है, बल्कि पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

Check Also

  प्रमंडल दरभंगा आयुक्त  की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई

🔊 Listen to this   • आयुक्त  की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई   दरभंगा    …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *