Breaking News

• विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता सह शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन। 

• विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता सह शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन।

 

दरभंगा  जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर न्यायालय परिसर में जागरूकता सह शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि तंबाकू और तंबाकू उत्पादों का उपभोग स्वास्थ्य के लिए अतिहानिकारक है।

• तंबाकू उत्पादों का दुष्प्रभाव केवल उपभोगकर्ता ही नहीं बल्कि आस पास रह रहे लोगों पर भी पड़ता है,यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की जड़ है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष तंबाकू निषेध दिवस का थीम “तंबाकू और निकोटिन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति को उजागर करना” है।

तंबाकू उत्पादों से संबंधित उद्योगों या कारोबार में संलिप्तों द्वारा तंबाकू उत्पादों के उपभोग से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों का प्रचार करना भी अनिवार्य है,ऐसा नहीं करना कानूनन अपराध है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीण स्तर तक लोगों को तंबाकू उत्पादों के उपभोग से होने वाले बीमारियों के प्रति जागरूक करता है।

जागरूकता के जरिए हम लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

नालसा द्वारा इस वर्ष नशामुक्ति के लिए “डान स्कीम” लांच किया गया है,जिसके तहत सभी हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर नशामुक्ति अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने,परिजनों व परिचितों को सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करने एवं कार्यालय परिसर को तंबाकू मुक्त रखने की शपथ दिलाई गई।

मौके पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण,लीगल एड डिफेंस के सदस्यगण,अधिवक्तागण,पैनल अधिवक्तागण,न्यायालय कर्मी, पीएलवी आदि मौजूद थे।

 

Check Also

• डीएम की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षात्मक बैठक… 

🔊 Listen to this   • डीएम की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षात्मक बैठक… …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *