Breaking News

जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र दरभंगा द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में लगाया गया विशेष शिविर। 

जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र दरभंगा द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में लगाया गया विशेष शिविर।

 

  • डॉ0 अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान अंतर्गत दरभंगा सदर प्रखंड के शाहबाजपुर, रानीपुर एव बलहा पंचायत में ‘‘अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में लगे एक दिवसीय विशेष विकास शिविर सरकार आपके द्वार‘‘ का आयोजन किया गया जिसमे जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, दरभंगा के माध्यम से आर्थिक हल युवाओं के बल योजना अंतर्गत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वंय सहायता भता योजना और कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में वृहद रूप से जानकारी दी गई।

प्रबंधक, सहायक प्रबंधक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC) दरभंगा  विकास कुमार, श्री ब्रह्म प्रकाश द्वारा विशेष शिविर में उक्त जानकारी देते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ 12वीं पास युवक/युवतियों, जिनका उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच हो तथा जो किन्हीं कारणवश आगे की पढ़ाई नहीं कर रहे हो और रोजगार की तलाश में हो, बिहार सरकार उन्हें प्रत्येक माह एक हजार रुपये अधिकतम 24 माह तक सहायता राशि का लाभ देती है। साथ ही बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के जरिये राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले युवक युवतियो को क्रमशः 04 प्रतिशत एवं 01 प्रतिशत साधारण ब्याज की दर से अधिकतम 04 लाख शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उक्त योजनाओं का लाभ लेने के लिए डीआरसीसी केन्द्र से निःशुल्क आवेदन किया जा सकता है।

प्रबंधक  विकास कुमार के द्वारा बताया गया कि इस योजना की विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय के निम्न नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *