Breaking News

• जलवायु परिवर्तन के दौर में धान की सीधी बुआई बेहतर विकल्प: डॉ चंद्रा

 

 

• जलवायु परिवर्तन के दौर में धान की सीधी बुआई बेहतर विकल्प: डॉ चंद्रा

दरभंगा  विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन जाले प्रखंड के कतरोल बसंत बरहमपुर एवं नरौच में तथा सदर प्रखंड के धोई,नैनघाट एवं दुल्लापुर में किया गया।

जाले प्रखंड के दल का नेतृत्व कर रहे डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अधिष्ठाता आधार विज्ञान डॉ.रवीश चंद्रा ने किसानों को जलवायु परिवर्तन के इस दौर में धान की सीधी बुवाई करने की सलाह दी, जिससे न केवल किसानों की लागत कम होगी।

साथ ही बाढ़ की स्थिति में क्षति भी कम होगा,उन्होंने इस विधि को अपने में किसानों को खरपतवार नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई।

सांख्यिकी वैज्ञानिक डॉ महेश कुमार ने किसानों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित किसान उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी तथा योजनाओं का लाभ लेते हुए किसानों को आगे बढ़ाने की सलाह दी।

वहीं कृषि विज्ञानी डॉ. पूजा कुमारी एवं डॉ.निधि ने किसानों को प्राकृतिक खेती ड्रोन तकनीक की जानकारी दी।

सदर प्रखंड के दल का नेतृत्व कर रहे डॉ राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के प्रसार वैज्ञानिक डॉ सत्य प्रकाश ने किसानों से बिचौलियों से बचने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड का प्रयोग एफपीओ से जुड़ने का सुझाव दिया तथा किसानों से मृदा जांच आधारित उर्वरक प्रयोग करने का सुझाव दिया।

 

वही डॉ अमलेंदु ने उपचारित बीजों के प्रयोग बल दिया,

डॉ प्रदीप विश्वकर्मा ने किसानों को आधुनिक फसलों की उन्नत तकनीक की जानकारी दी।

प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ चंदन कुमार ने किसानों को धान की नर्सरी प्रबंधन की जानकारी दी।

कार्यक्रम में किसानों को जानकारी देते हुए अनुमंडल कृषि पदाधिकारी हरि मोहन मिश्रा ने जिला में संचालित हो रहे राज्य सरकार एवं भारत सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं की जानकारी किसानों को उपलब्ध करें।

कार्यक्रम में संबंधित पंचायत के किसान सलाहकार एग्रीकल्चर कोऑर्डिनेटर एटीएम, बीटीएम एवं नामित वरीय पदाधिकारी शामिल थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *