Breaking News

पेंशनर की समस्याओं को लेकर वीसी एवं एफए से मिले पूर्व एमएलसी 

पेंशनर की समस्याओं को लेकर वीसी एवं एफए से मिले पूर्व एमएलसी

 

  1. बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य एवं फुस्टाव महासचिव प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने रविवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पेंशनरों की समस्याओं के यथोचित निदान के लिए वीसी प्रो संजय कुमार चौधरी एवं वित्तीय परामर्शी से मुलाकात की। प्रो चौधरी ने बताया कि कुलपति एवं वित्त परामर्शी के साथ हुई संयुक्त भेंट वार्ता अत्यंत सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। पेंशनरों की समस्याओं पर सम्यक विचारोपरांत इस बात पर सहमति बनी कि पेंशनरों की समस्याओं का फाइल पर त्वरित निदान कर दिया जाएगा एवं राज्य सरकार से कुल सचिव का हस्ताक्षर अभिप्रमाणित होते ही पेंशनरों से संबंधित बकाया भुगतान आदेश कोषागार को भेज दिया जाएगा। पेंशनरों की समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए ऐसा कल्याणकारी निर्णय लेने के लिए प्रो चौधरी ने कुलपति एवं वित्तीय परामर्श के प्रति आभार जताया।

Check Also

डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा

🔊 Listen to this   डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *