Breaking News

• नगर निगम के उप महापौर पर भाजपा – आर एस एस कार्यकर्ताओं द्वारा हमला के खिलाफ निकला आक्रोश मार्च।

 

• नगर निगम के उप महापौर पर भाजपा – आर एस एस कार्यकर्ताओं द्वारा हमला के खिलाफ निकला आक्रोश मार्च।

 

• मिथिलांचल को उन्माद उत्पात का प्रयोगशाला नहीं बनने दिया जाएगा, दिया जाएगा मुहतोड़ जवाब : इंडिया गठबंधन

 

• दरभंगा जिला प्रशासन हमलावरों को अभिलंब गिरफ्तार करे, नहीं तो होगा बड़ा जनांदोलन – इंडिया गठबंधन

• नगर निगम में तोड़ फोर करने वाले पर अभी तक करवाई नहीं करना निगम प्रशासन की भाजपाई मानसिकता को दर्शाता है : इंडिया गठबंधन

 

दरभंगा 2 जून 2025

 

दरभंगा नगर निगम में उप महापौर श्रीमती नाजिया हसन पर भाजपा – आर एसएस कार्यकर्ताओं द्वारा हमला व नगर निगम में सरकारी संपति को क्षतिग्रस्त करने के मामले में जिला प्रशासन की चुप्पी के खिलाफ आज इंडिया गठबंधन द्वारा आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया। मार्च पोलो मैदान से निकलकर एसएसपी कार्यालय, समाहरणालय होते हुए लहेरियासराय टावर पर जाकर सभा में तब्दील हो गया।

मार्च का नेतृत्व भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष दयानंद पासवान, सीपीआई जिला मंत्री नारायण जी झा, राजद राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य प्रेमचंद यादव उर्फ भोलू यादव, सीपीएम नेता गणेश महतो ने संयुक्त रूप से किया। लहेरियासराय टावर पर इन्साफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मोहमद असलम की संयुक्त अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया।

 

सभा को इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि दरभंग नगर निगम की महिला उप महापौर नाजिया हसन पर भाजपा – आर एस एस द्वारा किया गया कायराना हमला काफी दुखद है।

नेताओं ने कहा कि भाजपा – आर एस एस मिथिलांचल को साम्प्रदायिक उन्माद की प्रयोगशाला बनाना चाहती है। जगह जगह नफरत फैलाकर उन्माद उत्पात भड़काना चाहती है। लेकिन मिथिलांचल के अमन पसन्द लोग कभी इसे सफल नहीं होने देंगे हमेशा मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

वही आगे नेताओं ने कहा कि दरभंगा जिला प्रशासन का भाजपाई मानसिकता खुलकर सामने आ गया है। सरकारी कार्यालय में खुलकर उत्पात मचाया गया, तोड़फोड़ किया गया कर्मियों पर हमला किया गया लेकिन अभी तक जिला प्रशासन की तरफ से कोई करवाई नहीं हुई है। जो चिंता का विषय है और उत्पात मचाने वाले को संरक्षण देने जैसा प्रतीत होता है।

 

नेताओं ने सरकार से मांग किया है कि इस और मामले में नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन की भूमिका संदिग्ध है। इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए तथा दोषी अधिकारियों पर करवाई होना चाहिए। साथ ही साथ नगर निगम में सरकारी समाप्ति को क्षतिग्रस्त पहुंचाने वाले पर निगम प्रशासन को मुकदमा दर्ज कर करवाई करना चाहिए। साथ ही साथ उपमहापौर द्वारा किए गए मुकदमे में नामजद अभियुक्तों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। अगर हमलावरों को अभिलंब गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो इंडिया गठबंधन आंदोलन को और तेज करेगी।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम में

 

• भाकपा(माले) की ओर से

भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, अभिषेक कुमार, आर के सहनी, नंदलाल ठाकुर, साधना शर्मा, ओणम कुमारी,केशरी यादव, पप्पू खान, भोला पासवान, उमेश साह, देवेंद्र कुमार, मोहम्मद जमालुद्दीन रिजवान आजाद, दिनेश मंडल, कामेश्वर पासवान, प्रिंस राज,

 

• कांग्रेस की ओर से  जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान,कांग्रेस प्रवक्ता मो.असलम, मधुबनी के उप महापौर अमानुल्लाह खान, रामपुकार चौधरी, डां. मशकूर उसमानी, रेयाज अली खां, डां.जमाल हसन, प्रिंस परवेज़, शिवकुमार ठाकुर, सरफ़राज़ अनवर, राजा अंसारी, मो.अनसार हसन, रीता मिश्रा, दिनेश्वर राय, मनोज मिश्र, विशाल कुमार, अरविंद चौधरी, मनोरंजन झा, रजनीश चौबे, दीपक पासवान, एहसानुल आरज़ू, वसीम अहमद, रजनीश कुमार झा, मो.नसरुल्लाह, मो.अफसर, नारायण पासवान, हसन परवेज़, विकाश कुमार, मनोज भारती, बसंत झा, मो इरशाद आदि

 

राजद की ओर से  राजद राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य प्रेमचंद यादव उर्फ भोलू यादव मिथिलेश यादव, चंदन महतो, राजू ठाकुर, रवि मंडल, भोला यादव

 

सीपीआई की ओर से  रजवन देवी, शिव कुमार सिंह, दिलीप कुमार मिश्रा, शशि रंजन प्रताप सिंह, हरे कृष्ण राम, राजन महतो

 

सीपीएम की ओर से  गुड्डू कुमार, मुकेश पोद्दार, प्रवीण कुमार, मनोहर शरण, रोहित महतो, बिक्कू गिरी, राजीव कुमार, मनीष कुमार, पंकज राम राम प्रसाद पासवान, मोहम्मद जहांगीर

 

सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

 

Check Also

दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… 

🔊 Listen to this   दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… दरभंगा  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *