Breaking News

डीडीसी तथा वरीय अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर बैटरी चालित ट्राई (साइकिल) और साइकिल रैली को किया रवाना 

 

• डीडीसी तथा वरीय अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर बैटरी चालित ट्राई (साइकिल) और साइकिल रैली को किया रवाना

 

 

दरभंगा  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दरभंंगा जिले में विश्व साइकिल दिवस तीन जून से विश्व पर्यावरण दिवस पाँच जून तक विशेष अभियान चलाकर मतदान का महत्व और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इस अवसर पर आज समाहरणालय के सभाकक्ष के पास से जिले के काफी संख्या में दिव्यांगजनो, छात्र और छात्राएं के माध्यम से विशाल रैली निकाली गई । रैली में सम्मिलित सभी दिव्यांगजन ,छात्राओं एवं अधिकारियों को स्वीप के माध्यम से यूनिक टोपी और टीशर्ट प्रदान किया गया ,जिसे वातावरण काफी मनमोहक हो गया।

मतदाता रैली को स्वागत करने के लिए रोड के दोनों तरफ काफी संख्या में नागरिक जाम हो कर बच्चों को उत्साहित कर रहे थे।

रैली समाहरणालय सभागार से आरंभ होकर लहेरियासराय टावर – लोहिया चौक – माउन्ट समर स्कूल – रेलवे स्टेशन आदि मार्गों से होकर कर नेहरू स्टेडियम दरभंगा पहुँचा।

रैली का नेतृत्व जिला स्वीप आईकॉन मणिकांत झा कर रहे थे।

वरीय उप समाहर्ता प्रियंका कुमारी और सोनल कुमार महतो ने भी साइकिल चलाकर अभियान मे शामिल हुए।

उप विकास आयुक्त  चित्रगुप्त कुमार, उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क  सत्येन्द्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, वरीय उपसमाहर्ता वृषभानु कुमारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नेहा कुमारी संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किये।

• इस क्रम मे बच्चों ने साइकिल चलाओ वोट बढ़ाओ, पर्यावरण बचाओ आदि नारे लगाए। मतदाता जागरूकता रैली में 70 दिव्यांगजन एवं 300 से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित थे।

• नेहरू स्टेडियम मे सभी प्रतिभागी तथा उपस्थित पदाधिकारियों ने मतदान में भाग लेने तथा पर्यावरण बचाने का शपथ लिया।

• रैली के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सत प्रतिशत मतदान कर जिले को प्रथम स्थान दिलाए। सभी मतदान केंद्रों पर सही प्रकार के आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराई गई है।  रैली को संबोधित करते हुए सुरेश कुमार उप निर्वाचन अधिकारी ने दिव्यांग जनों को मतदान का महत्व तथा ऐप की जानकारी दी गई। सही मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगजनों के लिए भी सभी प्रकार की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी योग्य नागरिक को मतदाता सूची में नाम जोड़े और एपिक कार्ड बनाएं ।बिना मतदाता सूची में नाम जोड़े मतदान संभव नहीं होगा।

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *