Breaking News

 दरभंगा मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम ने किया ब्रीफिंग

दरभंगा मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम ने किया ब्रीफिंग

 

 

दरभंगा  मुख्यमंत्री बिहार  नीतीश कुमार के दरभंगा में आगमन को लेकर प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी  कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा संयुक्त रूप से सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को ब्रीफिंग किये।

जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि रूट लाइनिंग के पदाधिकारी आवश्यक स्थलों पर पर्याप्त सतर्कता बरतेंगे, ताकि माननीय मुख्यमंत्री बिहार के परिभ्रमण के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं हो तथा यह भी सुनिश्चित करेंगे की प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी/बल माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन से लेकर प्रस्थान तक अपने कर्तव्य पर बने रहेंगे तथा कारकेट के आने जाने वाले रास्ते को साफ एवं बाधारहित तथा सुरक्षा की दृष्टि कौन से सुरक्षित रखेंगे।

जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारी को सक्रिय,सजग रहने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि सभी आसपास की गतिविधि पर ध्यान रखेंगे,सभी वरीय पदाधिकारी अलर्ट रहेंगे।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पुलिस बल प्रतिनियुक्त स्थल पर निश्चित रूप से ससमय पहुंच जाएंगे।

कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी व्यक्तियों के आवागमन पर पूर्ण नियंत्रण रखेंगे। नगर आयुक्त पीने का पानी व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे ।

उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर को सभी जगह साइनेज लगाने का निर्देश दिया।सभी पुलिस पदाधिकारी समय से कर्तव्य स्थल पर पहुंच जाएंगे।

ब्रीफिंग में उप विकास आयुक्त चित्रगुप्तकुमार, नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमारचौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *