मुख्यमंत्री का दरभंगा जिला आगमन को लेकर रूट मार्ग में किया गया परिवर्तन
05 जून 2025 को नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार का दरभंगा जिला के लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में कार्यक्रम निर्धारित है।
इस दौरान वी०वी०आई०पी०/वी०आई०पी० /मीडिया/पुलिस पदाधिकारी/आम जनता के सुविधा एवं सुरक्षा के मद्देनजर निम्न प्रकार से पार्किंग / ट्रैफिक प्लान किया गया है ।
भारी वाहनों के लिए दिल्ली मोड़ / वि०वि० थाना क्षेत्र की आरे से आने वाले वाहन सरकारी बस स्टैण्ड कादिराबाद एवं होमगार्ड मैदान, बहेड़ी की ओर से आने वाले रामनगर आई०टी०आई० कॉलेज के मैदान में,एकमी की ओर से आने वाले सैदनगर पेट्रोल पम्प के पीछे ही सड़क के किनारे एंव एकमी चौक पर पार्किंग करेंगे।
*हल्के वाहनों के लिए* बहेड़ी की ओर से आने वाले वाहन धरना स्थल के पास खाली स्थान,चट्टी चौक की ओर से आने वाले वाहन पुलिस लाईन, सरकारी बस स्टैण्ट, लहेरियासराय,एकमी की ओर से आने वाले वाहन डेंटल कॉलेज मैदान, सैदनगर एवं अनु० जाति/जनजाति थाना परिसर,हेलीपैड के आस-पास (बेंता) हेलीपैड वाले मैदान के बगल से रेलवे गुमटी की ओर जाने वाली रास्ता में पुलिया के पास पार्किंग करेंगे।
*05. जून 2025 को यातायात संधारण हेतु आवश्यक निर्देश* :-
शहरी क्षेत्र में आवश्यक वस्तु से संबंधित माल वाहक वाहन सुबह 06.00 बजे तक ही परिचालन में रहेंगें। सुबह 06.00 बजे के बाद परिचालन पूर्णतः बाधित रहेंगा।
शहरी क्षेत्र में बड़े वाहन / भारी वाहन का परिचालन सुबह 06.00 बजे के बाद वर्जित रहेगा।
शहरी क्षेत्र में हर तरफ से बड़े वाहन / भारी वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा, *रोगी वाहन* को छोड़कर।
शहरी क्षेत्र के दुकानदार / व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से अनुरोध है कि वे अपने-अपने दुकान के आगे सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखेंगे,दुकान के आगे सड़क किनारे वाहन का पार्किंग नहीं करेंगे।
शहरी क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध रूप से लगाये जाने वाले दुकान, ठेला, वाहन आदि सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखेंगें अन्यथा दोषी पाये जाने वाले के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेंगी एवं नियामानुसार दण्ड के भागी होंगें।
लोहिया चौक से नाका-05/ मिर्जापुर होते हुए दरभंगा रेलवे स्टेशन, दिल्ली मोड़ वाली मार्ग में ONE WAY लागू नहीं होगा। अनुरोध होगा कि सुबह 08.00 बजे से 01.00 बजे , अपराहन तक ज्यादा से ज्यादा इसी मार्ग का प्रयोग किया जाये।
सुबह 08.00 बजे से 01.00 बजे तक दोनार से लहेरियासराय टावर वाली मार्ग को कम से कम प्रयोग में लाया जाये,उक्त अवधि में अधिक से अधिक लोहिया चौक-नाका-05/06 वाली मार्ग का प्रयोग किया जाय।
समायाभाव एवं मौसम के दृष्टिगत प्लान में परिवर्तन संभावित है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal