Breaking News

सीएम साइंस कालेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

सीएम साइंस कालेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहस्पतिवार को सीएम साइंस कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संगोष्ठी एवं नारावाचन का आयोजन किया गया। ‘पर्यावरण संतुलन के विभिन्न आयाम’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने वर्तमान भौतिकवादी युग में पर्यावरण संरक्षण में उत्पन्न हो रही समस्याओं एवं इसके निदान के उपायों पर महत्वपूर्ण विचार रखे। कार्यक्रम का आरंभ करते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र कुमार झा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा और सुरक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है और यह हमारा कर्तव्य भी है। इसके बाद छात्र विवेक कुमार सिंह ने दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने पर विशेष बल दिया। सोनू कुमार सहनी ने कहा कि पर्यावरण का जिस रूप में आज दोहन किया जा रहा है, वह खतरनाक भविष्य की ओर संकेत करता है । श्यामामणि ने कहा कि रेडिएशन भी पर्यावरण को काफी क्षति पहुँचा रहा है। ज्योति यादव ने इस संदर्भ में कहा कि पर्यावरण का मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी चिंताजनक स्थिति उत्पन्न कर रहा है। छात्रा सुनिधि गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के कारण भूमिगत जलस्तर भी कम हो रहा है। अपना पक्ष रखते हुए निशा ने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी भारी कमी हो रही है । इस अवसर पर शफ्का ख़ातून, शबनम प्रवीण, अंजली कुमारी, इकरा फ़ातिमा और आफ़िया आरजू ने भी अपने विचार रखे।

इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं ने ‘हर वोट के साथ एक पौधा लगाओ’, स्वस्थ लोकतंत्र हरा पर्यावरण ‘, ’ मैं वोट दूँगा मैं पेड़ लगाऊँगा’,’ ग्रीन फ़्यूचर स्ट्रोंगर ‘ जैसे नारे लगाए जो आगामी विधानसभा चुनाव के प्रति छात्रों की जागरूकता को प्रदर्शित करता है।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *