Breaking News

• विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली, स्वच्छता हेतु श्रमदान एवं पौधारोपण का किया गया आयोजन। 

• जन भागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

• विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली, स्वच्छता हेतु श्रमदान एवं पौधारोपण का किया गया आयोजन।

• 08 बिहार बटालियन के एनसीसी कैडेट्स के साथ सैकड़ों आम लोग हुए अभियान में शामिल।

जिला पदाधिकारी -सह- अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, दरभंगा के निदेशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा एनसीसी के 08 बिहार बटालियन एवं दरभंगा नगर निगम के सहयोग से पर्यावरण जागरूकता रैली, स्वच्छता हेतु श्रमदान एवं वृहद् पौधरोपण का आयोजन किया गया।

 

पर्यावरण जागरूकता रैली एनसीसी के 08 बिहार बटालियन से प्रारम्भ होकर, एम आर एम कॉलेज, भोगेन्द्र झा चौक, विश्विद्यालय थाना होते हुए श्यामा मंदिर परिसर पहुँचा। “हरियाली बचाओ, पर्यावरण बचाओ।”, “हरियाली बचाओ, पर्यावरण बचाओ।” , “हरियाली बचाओ, पर्यावरण बचाओ।” “हम सब ने ठाना है, नदी, तालाबों को स्वच्छ बनाना है।”, “नमामि गंगे, हर हर गंगे !”, “अब हमने यह ठाना है, पर्यावरण को बचाना है।”, “नहीं रुकेंगे, स्वच्छ करेंगे” जैसे नारों के साथ स्वच्छता जागरूकता हेतु ऊर्जान्वित सैकड़ों एनसीसी कैडेट्स, गंगा दूत ने पर्यावरण, नदियों, तालाबों, एवं अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित करने का सन्देश दिया।

 

तत्पश्चात, श्यामा मंदिर परिसर स्थित तालाब के चारो तरफ श्रमदान कर के कूड़ा, कचड़ा, प्लास्टिक इत्यादि को हटाकर स्वच्छ किया गया। उसके बाद सभी ने मंदिर परिसर में अशोक के 30 पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया।

 

गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी श्री फारूक इमाम ने बताया की राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के आलोक में कि गंगा एवं सहायक नदियों तथा अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता, निर्मलता एवं अविरलता की महत्ता बनाये रखने हेतु गंगा बेसिन राज्यों में जनमानस का नदियों, तालाबों, जल स्रोतों से जुड़ाव बढ़ाने के लक्ष्य के साथ ” विश्व पर्यावरण दिवस 2025″ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस ऐसा दिन है जो न केवल प्रकृति से हमारे रिश्ते को मजबूती देता है, बल्कि हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है। आज श्यामा मंदिर परिसर में हमने पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की है। पेड़-पौधे केवल ऑक्सीजन देने वाले जीवित प्राणी नहीं, बल्कि पृथ्वी की आत्मा हैं। हर पौधा जलवायु परिवर्तन से लड़ने का एक सशक्त साधन है। एक पेड़ प्रतिवर्ष लगभग 20 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करता है और शुद्ध हवा प्रदान करता है।

 

एनसीसी के 08 बिहार बटालियन के सूबेदार मेजर मदन तमांग ने उपस्थित लोगों से अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए प्रत्येक दिन को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने की अपील किया। समाजसेवी रबिन्द्र कुमार सिंह ने सभी लोगों से अपने जन्मदिवस, विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्य के दिन पौधारोपण करने की अपील की।

 

अभियान में नविन सिन्हा, श्यामा मंदिर प्रबंधक रामनाथ झा, एन सी सी के सूबेदार नारायण सिंह, हवलदार टेक बहादुर, हवलदार नवीन राई, नगर निगम के आशुतोष कुमार, स्पीयरहेड टीम मेंबर मणिकांत ठाकुर, संजीव कुमार, पूजा कुमारी, मुकेश झा, परवेज आलम ने अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया साथ ही सैकड़ों एनसीसी कैडेट्स कार्यक्रम शामिल हुए।

Check Also

दरभंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंहवाड़ा में “आपातकालीन परिस्थितियों में जनस्वास्थ्य जोखिम प्रबंधन” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

🔊 Listen to this     दरभंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंहवाड़ा में “आपातकालीन परिस्थितियों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *