Breaking News

• मारवाड़ी महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया।

 

मारवाड़ी महाविद्यालय में किया गया पौधारोपण। मारवाड़ी महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता कर रहे मारवाड़़ी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बिनोद बैठा ने कहा कि इस दिन पर्यावरण संरक्षण के लिए साथ ही लोगो में जागरूकता बढाने के लिए हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया तभी से यह समद्री प्रदूषण, अधिक जनसंख्या, ग्लोबल वार्मिंग, टिकाऊ विकास और वन्यजीव अपराध जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढाने का एक मंच रहा है। महाविद्यालय के बर्सर डॉ.अवधेश प्रसाद यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण ही हमारी जेम्मेदारी है। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि वार्ड 17 के वार्ड पार्षद विकास कुमार , विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण बैठा शिक्षक सेवक मध्य विद्यालय सोनकी, विशिष्ट अतिथि आशा कुमारी , उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय दास ,डॉ. अनिल बिहारी वर्मा,प्रधान लिपिक विजय कुमार.सौरभ कुमार,रामपुकार,विक्रम,प्रमोद मल्लिक सहित महाविद्यालय के एनएसएस इकाई के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *