Breaking News

• मुख्यमंत्री  ने शहीद सूरज नारायण सिंह के 119वीं जन्म जयंती में हुए सम्मिलित • दरभंगा में शहीद सूरज नारायण सिंह का आदमकद मूर्ति का होगा स्थापना- मुख्यमंत्री 

 

मुख्यमंत्री  ने शहीद सूरज नारायण सिंह के 119वीं जन्म जयंती में हुए सम्मिलित

 

दरभंगा में शहीद सूरज नारायण सिंह का आदमकद मूर्ति का होगा स्थापना- मुख्यमंत्री

 

दरभंगा  पोलो मैदान लहेरियासराय दरभंगा में शहीद सूरज नारायण सिंह स्मृति सभा का आयोजन किया गया।

 

मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार,  उप मुख्यमंत्री बिहार  सम्राट चौधरी,  महेश्वर हजारी  मंत्री,  विजय कुमार चौधरी  मंत्री पूर्व सांसद  आनंद मोहन आदि ने कर कमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये।

 

मुख्यमंत्री ने शहीद सूरज नारायण सिंह के तैलचित्र पर पुष्प एवं माला अर्पित किया।

आनंद मोहन ने संबोधित करते हुए सूरज नारायण सिंह के इतिहास के संबंध में संक्षिप्त परिचय दिया।

उन्होंने कहा कि सूरज नारायण सिंह का जन्म दरभंगा जिले के नरपतिनगर गांव में 17 मई,1906 को हुआ था।

इन्होंने सविनय अवज्ञा आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभायें। इस आन्दोलन के अन्तर्गत दरभंगा जिले में ‘नमक सत्याग्रह आंदोलन में अग्रणी नेता रहे। परिणामस्वरुप उन्हें तीस हफ्तों की सजा हुई,1932 में पुनः सत्याग्रह में भाग लेने के लिये उन्हें कारावास भेजा गया।

स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् वे किसान एवं समाजवादी आंदोलन से जुड़े रहे,ऐसे ही एक मजदूर आंदोलन के समय वे पुलिस की लाठी से घायल हो गये,इसी कारण से 21 अप्रैल, 1973 को उनका देहान्त हो गया।

•  मुख्यमंत्री  ने कहा कि शहीद सूरज नारायण सिंह जी का स्मारक दरभंगा जिले में होगा।

• शहीद सूरज नारायण सिंह की आदमकद मूर्ति की स्थापना दरभंगा शहर में जिलाधिकारी दरभंगा को स्थापित का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि पटना में हर साल कार्यक्रम होता है, सरकारी कार्यक्रम अब दरभंगा में भी होगा।

उन्होंने कहा कि शहीद सूरज नारायण सिंह का 119 वीं जन्म जयंती है।

इस अवसर पर  मंत्री बिहार -, संजय सरावगी,, मदन सहनी,  हरि सहनी, गोपाल जी ठाकुर  सांसद दरभंगा,  लवली आनंद  सांसद शिवहर, विनय कुमार चौधरी  विधायक बेनीपुर,  विधायक हायाघाट  रामचंद्र साह,  मुरारी मोहन झा  विधायक केवटी, चेतन आनंद  विधायक शिवहर,जिला परिषद अध्यक्ष  सीता देवी, अभिषेक सिंह, जिला अध्यक्ष  आदित्य झा,  देवेंद्र कुमार झा, गोपाल मंडल, मुख्यमंत्री के सचिव  कुमार रवि,आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा  कौशल किशोर, पुलिस उप महानिरीक्षक  स्वप्ना गौतम मेश्राम,जिलाधिकारी दरभंगा  कौशल कुमार,वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी आदि उपस्थित थे।

 

 

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *