Breaking News

• महिला संवाद कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और लोकतंत्र की जागरूकता का संगम

• महिला संवाद कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और लोकतंत्र की जागरूकता का संगम

 

दरभंगा जिले में महिला संवाद कार्यक्रम के तहत महिलाओं में सामाजिक,राजनीतिक और पर्यावरणीय जागरूकता फैलाने का निरंतर अभियान जारी है।

गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के संदेशों को भी व्यापक रूप से साझा किया गया।

 

कार्यक्रम में महिलाओं ने तालाब संरक्षण,पेय जल की समस्या और वन क्षेत्र विस्तार जैसे महत्वपूर्ण पर्यावरण मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने स्थानीय स्तर पर जल स्रोतों की सफाई और संरक्षण के लिए सक्रिय कदम उठाने का संकल्प लिया। साथ ही हरा-भरा वातावरण बनाए रखने और प्रकृति की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।

जिले में भूमि के जल स्तर लगातार नीचे गिरने के कारण चापाकलों में पानी न आने की समस्या विकट रूप ले चुकी है। इस गंभीर समस्या को सभी ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित और प्रभावी उपायों की मांग की है।

 

इस संवाद के माध्यम से महिलाओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया। महिलाओं ने मतदान के अधिकार का सही उपयोग करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए शपथ ली।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत स्तर पर शिक्षास्वास्थ्य, रोजगार, जल-जमाव, सामुदायिक भवन, वृद्धावस्था पेंशन, सोलर लाइट, सिंचाई संसाधन और लघु कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

महिलाओं ने अपने विचार साझा कर विशेष समस्याओं के समाधान की मांग की।

महिलाएं इस मंच पर अपनी जीवन यात्राएं, सफलता की कहानियाँ और अनुभव भी साझा कर रही हैं,इनमें से कई जीविका से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी हैं और छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर परिवार की स्थिति में सुधार किया है।

 

दरभंगा जिले के सभी 18 प्रखंडों में कुल 25 महिला संवाद रथ संचालित हैं, जो पंचायतों में जाकर वीडियो फिल्मों के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही महिलाओं को योजनाओं पर आधारित लघु फिल्में और लीफलेट भी प्रदान किए जा रहे हैं।

 

कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संदेश को भी पंचायतों में पढ़कर सुनाया जाता है जिससे महिलाओं को प्रेरणा मिलती है और राज्य सरकार की योजनाओं पर विश्वास बढ़ता है।

यह महिला संवाद कार्यक्रम न केवल महिलाओं को सशक्त बना रहा है,बल्कि गांव के समग्र विकास में उनकी भूमिका को भी मजबूत कर रहा है।

 

Check Also

• गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत श्यामा मंदिर तालाब घाट पर वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित 

🔊 Listen to this • नौका के माध्यम से तालाब के कूड़ा-कचरा हटाकर जल स्रोतों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *