दरभंगा DM कौशल कुमार ने किया पश्चिमी कोसी तटबंध तथा कटाव स्थल का निरीक्षण

दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार (भा.प्र.से.) ने किरतपुर अंचल अंतर्गत भुभौल में कोसी पश्चिमी तटबंध तथा कटाव स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल , निर्मली को विगत वर्ष में क्षतिग्रस्त हुए बांध के सुदृढ़ीकरण का कार्य 10 दिनों के अंदर निर्धारित गुणवत्ता केसाथ पूर्ण करने का निर्देश दिया और ससमय बाढ़ एवं कटाव निरोधक सामग्रियों के भंडारण पर्याप्त मात्रा में कर लेने का निदेश दिया ।
जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल झंझारपुर -1 से कमला तटबंध पर किए जा रहे कार्य के संदर्भ में भी जानकारी प्राप्त की गई तथा ससमय कार्य को पूर्ण करने का निदेश दिया गया।
निरीक्षण के समय सलीम अख्तर वरीय पदाधिकारी आपदा भानु चंद्रा एस डी सी प्रणव कुमार आपदा प्रभारी कार्यपालक अभियंता ,संबंधित अंचलाधिकारी अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal