• जनता दरबार में डीएम ने किया समस्याओं का निवारण
• जनता दरबार में 40 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित

दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जनता के दरबार में आयें परिवादियों की समस्याओं को को बड़े धैर्य से सुना और समस्याओं का त्वरित निवारण किया और शेष आवेदनो /समस्याओं को समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया।
• जनता दरबार में परिवादी से समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त किया जाता है और उनके समस्याओं का समाधान किया।
आज जनता दरबार में हर घर नल जल योजना, शिक्षा ,बैंक ऋण, आवास योजना से संबंधित आवेदन आए ।जिला अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि पेयजल को सर्वोच्च प्राथमिकता दें ।जला आपूर्ति को 24 घंटे के अंदर ठीक करना सुनिश्चित करें।
आज जिलाधिकारी के निर्देश पर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से जनता के दरबार का फेसबुक के माध्यम से लाइव किया गया,जिसको लाखों व्यक्तियों ने देखा और इसकी काफी प्रशंसा किये। जनता दरबार के लाइव प्रसारण से घर बैठे लोगों को सभी प्रकार की जानकारियां प्राप्त हो रही है। जो नागरिक अब तक डीएम दरभंगा के फेसबुक और ट्विटर को फॉलो नहीं किया कृपया शीघ्र कर लें।
जिलाधिकारी प्रत्येक शुक्रवार को जनता के दरबार आयोजित करते हैं जिसका समय 1:00 बजे अपराह्न से 3:00 बजे अपराह्न तक होता है,समस्याओं की सुनवाई और समाधान के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन भी आवेदन दिया जा सकता है।
बिहार सरकार का लक्ष्य है कि जन शिकायतों को समाधान में सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाए।
• आज कौशल कुमार जिलाधिकारी दरभंगा ने सभी से संबंधित शिकायतों को सुना और कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया।
हायाघाट के परिवादी द्वारा नल जल की समस्या को लेकर आवेदन दिया।
जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता पीएचईडी को जल्द से जल्द जल की समस्या को दूर कराने का निर्देश दिया।
• उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कहा कि नल जल योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है इसे प्राथमिकता के आधार पर जल की समस्या दूर कराना सुनिश्चित करें।
• आज 40 से अधिक मामलों की सुनवाई की गई जिसमें कई मामलों निष्पादन किया गया।
• उल्लेखनीय है कि डीएम दरभंगा का फेसबुक पेज सभी नागरिक फॉलो करें जिसके माध्यम से उन्हें बहुत सारी सही सही सूचनाएं घर बैठे मिलती रहेगी।
• जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारी को कहा कि शिकायतों को निष्पादन में सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन,जिला भू अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद,उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद सदा,जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रशांत कुमार,नोडल आईटी सेल पूजा चौधरी,संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal