Breaking News

 जिलाधिकारी  ने भीषण गर्मी के बावजूद दोपहर के समय दरभंगा जिला के कई नदियों के तटबंधों का औचक निरीक्षण किया।

 

जिलाधिकारी  ने भीषण गर्मी के बावजूद दोपहर के समय दरभंगा जिला के कई नदियों के तटबंधों का औचक निरीक्षण किया एवं उपस्थित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये।

 

जिलाधिकारी आज सोहन स्थित खिरोई नदी के दायां और बायां तटबंधों का निरीक्षण किया । खिरोई नदी का निचले भाग 10 फाटक तक जाकर स्थलीय अवलोकन किया। यहां पर मोहिनी नदी और खिरोई नदी के जंक्शन पॉइंट का परीक्षण किया ।यहां पर 10 फाटक अवस्थित है

जिलाधिकारी दरभंगाने बाढ़ नियंत्रण दरभंगा के शेरनिया नदी के तटबंधों का भी निरीक्षण किया गया ।

यहां पर रेन कट और चूहो के बिलों की मरम्मती 15 जून तक करने का सख्त निर्देश दिया । बाढ़ नियंत्रण हेतु नदी के तटबंधों पर सैंड बैग। रखने के लिए भी निर्देश दिया गया। सूलिस गेट को ग्रीसिंग एवं तैलीय पदार्थ लगाने का निर्देश दिया गया । उन्होंने नदियों के सूलिस गेट की साफ सफाई करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को कहा गया। खिरोई नदी के तटबंधों पर भारी गाड़ियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाने का निर्देश दिया गया। किला घाट के स्थित बागमती नदी के तटबंधों का निरीक्षण किया ।

जमींदारी बांध का भी जिलाधिकारी के द्वारा भीषण गर्मी की बावजूद निरीक्षण किया गया। टाउन दरभंगा शहर का प्रोटक्शन वॉल को लगातार निगरानी और लगातार चौकसी करने का निर्देश बाढ़ नियंत्रण के कार्यपालक अभियंता को दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त तटबंधों को यथाशीघ्र मरम्मत एवं मजबूती प्रदान करना सुनिश्चित करें।

आज निरीक्षण के समय  सलीम अख्तर अपर समाहर्ता आपदा, सहायक आपदा पदाधिकारी ,बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, ड्रेनेज के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता ,कनीय अभियंता आदि उपस्थित थे।

 

 

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *