Breaking News

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा साइबर थाना का औचक निरीक्षण किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा साइबर थाना का औचक निरीक्षण किया गया।

 

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और जांच की प्रक्रिया को बेहतर बनाने हेतु साइबर थाना का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित हुए।

निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा मुख्य रूप से थानें की कार्यप्रणाली, संसाधनों की उपलब्धता और लंबित मामलों की समीक्षा की गई।

साइबर अपराध से संबंधित लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित और डिजिटल साक्ष्य का उचित संकलन करने का निर्देश दिया गया। जैसा कि बीते अपराध गोष्ठी में साइबर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारीयों को लंबित मामलों में त्वरित निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया था।

साइबर अपराधों की बढ़ती संख्या को देखते हुए थानों में प्रतिनियुक्त तकनीकी विशेषज्ञों, प्रोग्रामर और डाटा एंट्री ऑपरेटर को अपने कार्यों की क्षमता बढ़ाने एवं त्वरित गति से कार्य निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया।

जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन और साइबर अपराधियों पर नकेल कसने हेतु रणनीति बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

विशेषकर युवाओं और छात्रों को साइबर अपराधों (जैसे- फिशिंग,ओ.टी.पी. फ्रॉड,सोशल मीडिया बुलिंग) के प्रति जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।

शिकायतों का तेजी से निपटारा विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता बरतना।

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा जनता को सलाह दी गई कि अंजान लिंक पर क्लिक न करें, क्रेडिट कार्ड या बैंक विवरण साझा ना करें और सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट रखें।

किसी भी तरह का साइबर फ्रॉड होने पर नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) या टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें।

 

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *