Breaking News

• बीसीए पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए लिखित व मौखिकी परीक्षा 23 को  • ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट

• बीसीए पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए लिखित व मौखिकी परीक्षा 23 को

सीएम साइंस कॉलेज में स्वयं वित्त पोषित योजना के अंतर्गत संचालित किए जा रहे तीन वर्षीय बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) पाठ्यक्रम सत्र: 2025-28 में नामांकन के लिए लिखित एवं मौखिकी परीक्षा 23 जून को दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने बताया कि लिखित एवं मौखिकी परीक्षा के आधार पर तैयार मेधा सूची 25 जून को प्रकाशित की जाएगी। जबकि अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 26 से 30 जून के बीच ऑफलाइन मोड में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से मान्यता मिलने के बाद महाविद्यालय में संचालित हो रहे इस पाठ्यक्रम के प्रति छात्रों का रूझान काफी बढ़ा है। एआईसीटीई ने सीएम साइंस कॉलेज में बीसीए पाठ्यक्रम के चालू सत्र में कुल 60 सीटों पर नामांकन लेने की स्वीकृति दी है।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *