दरभंगा डीएम ने शत प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति को लेकर की बैठक

दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में पैक्स/व्यापार मंडल द्वारा खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में धान अधिप्राप्ति और प्रतिशत सी एम आर वसुली को लेकर बैठक आयोजित की गई।
उन्होंने कहा कि कि खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में जिले में 21933.725 मेट्रिक टन सीएमआर की आपूर्ति की गई है।
बैठक में बताया गया कि विभाग द्वारा सीएमआर आपूर्ति की अंतिम तिथि 15 जून 2025 निर्धारित थी एवं निर्धारित अवधि में शतप्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति नहीं होने को लेकर जिलाधिकारी महोदय नाराजगी व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारी के लापरवाही को चिन्हित करते हुए उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बैठक में बताया गया कि दो प्रखंड को छोड़कर सभी प्रखंडों में सीएमआर लंबित है। अलीपुर 72% ,बहादुरपुर 75%, बहेड़ी 74% ,बेनीपुर 69%, बिरौल 72%, दरभंगा सदर 87%, घनश्यामपुर 85% , गौड़ा बौराम 74% , हायाघाट 78% केवटी 77% ,जाले 86 प्रतिशत कुशेश्वरस्थान 77% कुशेश्वर स्थान पूर्वी 86% ,मनिगाछी 85 प्रतिशत सिंघवारा 81 प्रतिशत टारडीह 84% और *जिला स्तर पर 77%.47 सीएमआर की वसूली की गई है*।
दरभंगा जिले में अब तक 2831 4.309 मेट्रिक टन सी एम आर के विरुद्ध 21933.725 मेट्रिक टन अर्थात 77.47% सीएमआर की आपूर्ति की गई है। विभाग द्वारा सीएमआर आपूर्ति की अंतिम तिथि 15 जून 20 25 निर्धारित थी एवं निर्धारित अवधि में छठ प्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति बिहार राज्य खाद्य निगम दरभंगा को नहीं किया जा सका। इस संबंधितों की लापरवाही को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मात्र दो प्रखंडों को छोड़कर सभी प्रखंडों में काफी मात्रा में सीएमआर लंबित है। विभाग द्वारा धान का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है एवं सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर सीएमआर चावल आपूर्ति की तिथि बढ़ाने की संभावना है।
अतः यदि तिथि बढ़ती है तो सभी पैक्स अध्यक्ष और मिलर आपसी समन्वय से सत प्रतिशत सीएमआर जमा करना सुनिश्चित करेंगे।
साथ ही विभाग द्वारा धान का भौतिक सत्यापन करवाया जा रहा है एवं सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर सीएमआर चावल आपूर्ति की तिथि बढ़ने की संभावना है यदि तिथि बढ़ती है तो सभी पैक्स अध्यक्ष एवं राईस मिलर आपसी समन्वय से शेष सीएमआर जमा करना सुनिश्चित करेंगे।
पुष्पम राइस मिल जरिसों में अधिक सीएमआर लंबित रहने के कारण जिलाधिकारी महोदय ने गम्भीरता से लिया एवं कहा कि बढ़े हुए समय में सीएमआर की आपूर्ति नहीं की जाएगी तो मिल का अनुज्ञप्ति रद्द कर दिया जाएगा।
बैठक में उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रेम कुमार शर्मा प्रखंड सहकारिता अधिकारी, पैक्स अध्यक्ष और मिलर एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal