अभाविप द्वारा आयोजित होने वाले सर्जना निखार शिविर का हुआ भव्य उद्घाटन
सर्जना निखार शिविर में एक माह तक विभिन्न विधाओं में सैकड़ों छात्राओं को दिया जाएगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दरभंगा इकाई द्वारा प्रतिवर्ष गर्मी की छुट्टियों में आयोजित हो रहे निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर सर्जना निखार शिविर का विधिवत उद्घाटन महाराजा लक्ष्मेश्वर सिंह मिथिला महाविद्यालय के सभागार में किया गया।
कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात परिषद गीत राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा कश्यप द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो लक्ष्मी निवास पांडेय, क्षेत्रीय छात्रा प्रमुख डॉक्टर ममता कुमारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा कश्यप, परीक्षा नियत्रक विनोद कुमार ओझा, विभाग प्रमुख अमृत कुमार झा, संतोषदत्त झा ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।
स्वागत गीत परिषद की कार्यकर्ता स्नेहा कुमारी, कोमल एवं खुशी एवं मंच संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमेधा श्रीवास्तव द्वारा किया गया। मंचस्थ सभी अतिथियों को मिथिला की पहचान पाग एवं चादर से स्वागत – अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का विषय प्रवेश करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा कश्यप ने कहा की विगत उन्नीस वर्षों में सर्जना निखार शिविर के माध्यम से शिविर में सोलह अलग–अलग विधा जैसे योग, ब्युटिशियन, मेहंदी, सिलाई, नृत्य, संगीत, मिथिला पेंटिंग, फाइन आर्ट , पत्रकारिता सहित व्यक्तित्व विकास इत्यादि के कुल डेढ़ दर्जन विषयों को एक महीने तक निःशुल्क प्रशिक्षण करवाया जाता है जिससे हजारों छात्रा बहनें प्रशिक्षित होती हैं। सर्जना निखार शिविर की शुरुआत वर्ष 2006 से शुरू हुआ, इस शिविर में भाग लेने के लिए छात्रा वर्ष भर बेसब्री से इंतज़ार करती है। इस शिविर से प्रशिक्षण प्राप्त कर दर्जनों लोग अपना रोजगार खरा किए हैं। सर्जना निखार शिविर के 17 वर्षों में अभी तक ग्यारह हजार से अधिक छात्रा एवं गृहिणी प्रशिक्षित हुई है साथ ही बारह सौ से अधिक आत्मनिर्भर बनी है।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार ओझा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे ऐसे प्रशिक्षण शिविर सर्जना निखार शिविर निश्चित रूप से छात्राओं के लिए एक आत्मनिर्भर बनने का मंच प्रदान करती है। भारत को युवाओं का देश कहा जाता है, विद्यार्थी परिषद ने छात्राओं को कौशल का प्रशिक्षण देती है यह सुंदर प्रयास है उन्होंने इस शिविर को डिजीटल रूप से विकसित करने की बात कही साथ ही उन्होंने इस शिविर में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को दिए एवम उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो लक्ष्मी निवास पांडेय ने कहा की छात्राओं का समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और मजबूती से अपना विचार रखने का एक मंच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस सर्जना निखार शिविर के माध्यम से प्रदान कर ही है यह अपने आप में कबीले तारीफ है। उन्होंने वहां उपस्थित छात्रों को कई विषयों पर मार्गदर्शन किया..
क्षेत्रीय छात्रा प्रमुख डॉक्टर ममता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा की एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सर्जना निखार शिविर के माध्यम से छात्राओं के अन्दर की छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का मंच और हजारों छात्राओं को स्वावलंबन बना चुकी यह सर्जना निखार शिविर लगातार आयोजित होते रहे ऐसी कामना करता हु साथ ही इस तरह के आयोजन में सभी वर्गो का सहयोग प्रोत्साहन मिलता रहे ऐसी अपेक्षा करता हु।
विभाग प्रमुख अमृत कुमार झा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ज्ञान शील एकता के ध्येय वाक्य के साथ छात्रों के बीच काम करने वाला विश्व का सबसे बड़ा संगठन है , इस सर्जना निखार शिविर के माध्यम से विद्यार्थी परिषद द्वारा हजारों हजार छात्रा आज तक स्वावलंबन बनी है, समाज में सृजनात्मक, रचनात्मक कार्य करने वाला संगठन एकमात्र एबीवीपी ही है जो अनुशासन के साथ गुरु– शिष्य परंपरा को हमेशा आगे बढ़ाते हैं।
प्रशिक्षक व चर्चित न्यूज टुडे के संपादक संतोष दत्त झा ने कहा कि छात्राओं के लिए यह शिविर वरदान साबित हो रहा है इसमें आप सभी छात्राओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेनी चाहिए।
धन्यवाद ज्ञापन खेलो भारत के प्रांत सह संयोजक हरिओम झा किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अभाविप दरभंगा की यह पहल सर्जना निखार शिविर के माध्यम से छात्राए आत्मनिर्भर बनकर देश की तरक्की में अपना योगदान सुनिश्चित करेंगी, उन्हें अपने पढ़ाई के साथ ऐसे शिविर जैसे सृजनात्मक, रचनात्मक कार्यक्रम में अवश्य भाग लेने चाहिए।
इस अवसर पर सर्जना निखार शिविर में प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक एवं उपस्थित मीडिया बंधु को सम्मानित भी किया गया जिसमें संतोष दत्त झा, रवींद्र नारायण चौरसिया सर, राजा कुमार, राहुल सिंह, आकांक्षा कुमारी, बबीता कुमारी , निक्की कुमारी, रिंकी कुमारी, दर्शन कुमार आदि प्रशिक्षक उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत फार्मा विजन संयोजक राहुल कुमार, विभाग संयोजक राहुल सिंह,
विभाग संगठन मंत्री श्री पुरुषोत्तम कुमार, जिला संयोजक वागीश झा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशि भूषण यादव, नगर सह मंत्री कुमारी खुशी, स्नेहा कुमारी, तेजस्विता पाण्डेय, ज्योत्सना कुमारी, खेलो भारत संयोजक सत्यम कुमार झा, प्रियांशु चौधरी, सोनम कुमारी, आदर्श आनंद, आदित्य कुमार, प्रिंस चौधरी, पूजा पंजीयर सहित दर्जनों कार्यकर्ता सहयोग में उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal