• भाकपा(माले) जिला कमिटी की बैठक आयोजित।
•20 जून को जटमल पुर से शुरू होगा बदलो सरकार – बदलो बिहार यात्रा।
• 20 जून को हायाघाट, बहेड़ी,21 जून को बहादुरपुर, 23 को जाले में विधानसभा में घूमेगी यात्रा

भाकपा(माले) दरभंगा जिला कमिटी की एक दिवसीय बैठक का आयोजन भाकपा(माले) जिला कार्यालय में जिला सचिव बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक की शुरुआत विमान हादसा में मृत हुए यात्री सहित अन्य मृतकों को श्रद्धांजलि देकर की हैं।
बैठक में बदलो सरकार – बदलो बिहार यात्रा को लेकर विशेष चर्चा की गई। यात्रा 20 जून को जटमलपुर से यात्रा की शुरुआत होगी जो हायाघाट विधानसभा के विभिन्न पंचायतों में घूमते हुए 20 मई को बहादुरपुर विधानसभा में रात्रि विश्राम होगा। 21 मई को बहादुरपुर विधानसभा होते हुए मधुबनी जिला में प्रवेश कर जाएगी। फिर पुन 23 जून को जाले विधानसभा के विभिन्न का विभिन्न पंचायत घूमते हुए 24 जून को मुजफ्फरपुर में प्रवेश कर जाएगी जो 27 जून को समस्तीपुर में समाप्त होगी।
बैठक के हवाले से माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बताया बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। नीतीश कुमार के ऊपर भाजपा – आर एस एस हावी हो गई है। प्रत्येक दिन बिहार में अपराध की घटना घट रहीं है। अपराधी पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है।
वही दूसरी ओर मिथिलांचल में सभी मिल बंद परे हुए है। मिथिलांचल ज़ोन पलायन का जोन बना हुआ है। सरकार के पास पलायन रोकने के लिए कोई ठोस एजेंडा नहीं है।
भाकपा(माले) ने चार जोन में बदलो सरकार – बदलो बिहार यात्रा का चलाने का निर्णय लिया गया है। जो मिथिला जॉन में 20 जून से शुरू होगी और 27 जून को खत्म होगी।
वही इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद भाजपा – आर एस एस मिथिलांचल को उन्माद उत्पात का प्रयोग बनाना चाहती है। जिसे भाकपा(माले) कभी सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में मिथिलांचल में अल्पसंख्यकों को लगातार बदनाम करने की साजिश को भंडाफोड़ किया जाएगा।
बैठक में वरिष्ठ नेता आर के सहनी, अभिषेक कुमार, शनिचरी देवी, नंदलाल ठाकुर, अशोक पासवान, विनोद सिंह, मोहम्मद जमालुद्दीन, सत्यनारायण पासवान पप्पू, भोला जी, मनोज यादव, गंगा मंडल, धर्मेश यादव, प्रवीण कुमार यादव, राम विलास मंडल, किशुन पंडित, कल्याण भारती, शिवन यादव, साधना शर्मा, अवधेश कुमार, ललन पासवान, उमेश प्रसाद साह, विनोद कुमार, पप्पू पासवान, कामेश्वर पासवान, प्रिंस राज सहित कई लोग शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal