Breaking News

जिला में निर्माणाधीन फोरलेन का डीएम ने अधिकारियों की टीम के साथ किया निरीक्षण

 

जिला में निर्माणाधीन फोरलेन का डीएम ने अधिकारियों की टीम के साथ किया निरीक्षण

दरभंगा,   जिलाधिकारी  कौशल कुमार द्वारा दिल्ली मोड़ से जयनगर 527 बी फोर लाइन निर्माण और आमस-दरभंगा फोरलेन दो परियोजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पता चला कि फोरलेन के निर्माण में स्थानीय स्तर पर भू-अर्जन की कहीं कहीं समस्या है।

जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी  बालेश्वर प्रसाद को जल्द से जल्द भू-अर्जन समस्या को निदान कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने भारत माला के परियोजना निदेशक को गुणवत्तापूर्ण और ससमय कार्य कराने का निर्देश दिया,। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया की गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा के अंदर सड़कों का निर्माण करना सुनिश्चित करें जिससे नागरिकों को यातायात सुगम हो सके।

निरीक्षण के क्रम में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद,आशुतोष कुमार सिन्हा परियोजना निदेशक एनएचआई,संजय कुमार प्रोजेक्ट मैनेजर आमस-दरभंगा आदि पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

 

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *