Breaking News

वरिष्ठ वकील अम्बर इमाम हाशमी की गिरफ्तारी निंदनीय। माले

 

• वरिष्ठ वकील अम्बर इमाम हाशमी की गिरफ्तारी निंदनीय।

 

• वकील को अपराधी के तरह कोर्ट में पुलिस द्वारा किए गए बर्ताव गलत : माले

 

भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव व इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने संयुक्त बयान जारी कर दरभंगा कोर्ट के वरीय अधिवक्ता अम्बर इमाम हाशमी उर्फ छोटे मियां की गिरफ्तारी की निंदा की है।

 

नेता द्वय ने कहा कि जज और वकील कोर्ट में मजबूत स्तम्भ है। लेकिन कोर्ट के अन्दर पुलिस द्वारा वरिष्ठ वकील के साथ अपराधी के तरह ट्रीटमेंट करना अवमानना का मामला बनता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा – आर एस एस के राज में हाल के दिनों में कोर्ट के अन्दर पुलिस का हस्तक्षेप बढ़ा है। जो कि बहुत ही दुखद है।

नेता द्वय ने कहा कि वरिष्ठ वकील की गिरफ्तारी भाजपा – जदयू सरकार के इशारे पर हुई है। इस गिरफ्तारी को बदलो। सरकार – बदलो बिहार यात्रा का मुद्दा बनाया जाएगा साथ ही साथ जनता के बीच में इसका भंडाफोड़ किया जाएगा।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *