• डीएम ने जनता दरबार में कई समस्याओं को ऑन द स्पॉट किया निष्पादन
• जनता दरबार में 35 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित

दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जनता के दरबार में आयें परिवादियों की समस्याओं को को बड़े धैर्य से सुना और कई समस्याओं का त्वरित निवारण किया और शेष आवेदनो को समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया ।
जनता दरबार के कार्यक्रम को जिला प्रशासन के डीएम दरभंगा के फेसबुक पर लाइव किया गया लाइव कार्यक्रम 30 हजार से अधिक से अधिक लोगों ने घर बैठे बैठे अपने मोबाइल पर देखें ।
आज जनता दरबार में हर घर नल जल योजना, बिजली विभाग,शिक्षा,बैंक ऋण, समाज कल्याण विभाग,आवास योजना से संबंधित आवेदन आए।
• जनता दरबार में बहेड़ी प्रखंड के एक परिवादी द्वारा बताया गया कि पूर्व में नल जल योजना को लेकर आवेदन किया गया था,नल जल योजना का लाभ मिल रहा है,साथ ही वे आज बिजली पोल हेतु आवेदन दिया।
*जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता विद्युत ग्रामीण को जल्द से जल्द बिजली पोल लगाने हेतु निर्देश दिया।
इसी प्रकार हनुमाननगर प्रखंड के एक परिवादी द्वारा बताया गया कि नल जल योजना का कार्य दो वर्ष पूर्व में किया था लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया है।
• जिलाधिकारी ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी हनुमाननगर को जांच कर जल्द से जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया।
बहेड़ी प्रखंड के एक परिवादी द्वारा बताया गया कि नल जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को जल्द से जल्द नल जल योजना का लाभ देने को कहा।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेयजल को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, जलापूर्ति को 24 घंटे के अंदर ठीक करना सुनिश्चित करें।
आज जिलाधिकारी के निर्देश पर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से जनता के दरबार का फेसबुक के माध्यम से लाइव किया गया,जिसको लाखों व्यक्तियों ने देखा और इसकी काफी प्रशंसा किये। जनता दरबार के लाइव प्रसारण से घर बैठे लोगों को सभी प्रकार की जानकारियां प्राप्त हो रही है। जो आम नागरिक अब तक डीएम दरभंगा के फेसबुक और ट्विटर पेज को फॉलो नहीं किए है कृपया शीघ्र कर लें।
बिहार सरकार का लक्ष्य है कि जन शिकायतों को समाधान में सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाए।
• कौशल कुमार जिलाधिकारी दरभंगा ने सभी से संबंधित शिकायतों को सुना और कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया।
• उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कहा कि नल जल योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है इसे प्राथमिकता के आधार पर जल की समस्या दूर कराना सुनिश्चित करें।
• जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारी को कहा कि शिकायतों को निष्पादन में सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त स्वप्निल,उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला भू अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, पवन कुमार अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,अनिरुद्ध कुमार डीएसपी होम गार्ड ,नोडल आईटी सेल पूजा चौधरी, आदि उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal