Breaking News

24 जून (मंगलवार) को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में होगा जॉब कैम्प का आयोजन

 

24 जून (मंगलवार) को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में होगा जॉब कैम्प का आयोजन

दरभंगा,  बिहार सरकार के तत्वावधान में  अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 24 जून 2025 (मंगलवार) को रामनगर आई.टी.आई के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में RETROFIT TECHNOLOGY PVT. LTD.* द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में *Optical Fiber Technician* के लिए 50 पदों पर साक्षात्कार के बाद रोजगार दिया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष निर्धारित है। *नियोजक द्वारा 12वीं एवं आई.टी.आई उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी।

सहायक निदेशक (नियोजन) द्वारा बताया गया कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 21,000/- रुपये प्रतिमाह (CTC) के अलावे पी.एफ. मेडिकल इत्यादि दिया जाएगा।

नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को  उत्तर प्रदेश एवं आंध्र प्रदेश  में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

उप निदेशक, जन-सम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावें। उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ में अवश्य लाएंगे।  उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *