मंत्री के कर कमलों से 608 वासवहीन परिवारों को दिया गया पर्चा

दरभंगा प्रेक्षागृह दरभंगा में बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तत्वाधान में संजय सरावगी मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार,नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार के मंत्री जीवेश कुमार, राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता, विधायक बेनीपुर विनय कुमार चौधरी के कर कमलों से वासवहीन परिवारों को काफी संख्या में सदर अनुमंडल के नागरिकों को पर्चा वितरण प्रदान किया गया।
मंत्री और सांसद ने संयुक्त कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किये।
मंत्री संजय सरावगी ने संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिला सदर अनुमंडल के 608 वासवहीन परिवारों पर्चा प्रदान किया गया है। 22 जून 2022 को बिरोल अनुमंडल के वासविहीन व्यक्तियों को पर्चा वितरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का लक्ष्य है जो भी सुयोग्य श्रेणी के भूमिहीन लोग हैं,उन सभी को अपनी जमीन ,आवास हो। उन्होंने कहा कि पर्चा के साथ-साथ जमाबंदी भी कायम कर दिया गया है।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पूरे बिहार में 60 हजार दलित,महादलित टोला में डॉ.अंबेडकर समग्र विकास अभियान के तहत भूमिहीन लोगों का आवेदन मुख्यमंत्री के निर्देश पर लिया जा रहा है। आवेदन लेने के उपरांत आवेदन की जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में पर्चा वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है। आज वासगीत पर्चा लोग काफी खुश थे ।गीता देवी ने कहा कि बरसों से मुझे मकान के लिए जमीन नहीं था। .मुख्यमंत्री को दिल से आभार व्यक्त करती हूं।
उन्होंने कहा के अभियान बसेरा- 2 के अंतर्गत 53 हजार से ऊपर राज्य के भूमिहीन को पर्चा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि राज्य के सभी भूमिहीन को भूमि मिले,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग जनता से जुड़ा हुआ है ।
उन्होंने कहा कि भूमिहीन परिवार को भूमि मिल गया है, अब वे प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और योजना का लाभ ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समाज के मुख्य धारा में जोड़ना।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि बिहार के संसाधनों पर गरीब लोगों का प्रथम अधिकार है।
नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार के मंत्री जीवेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि आज 600 से अधिक लोगों का सपना साकार हुआ,पहले भी पर्चा वितरण किया गया है। मंत्री ने कहा कि मा मुख्यमंत्री के द्वारा राज्य मुख्यमंत्री वृद्ध जन पेंशन और दिव्यांग पेंशन की राशि को 400 रू. से बढ़कर 1100 रू. कर दिया गया। यह सुनकर लोग काफी खुश हुए और तालिया से स्वागत किये।
उन्होंने कहा कि और भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध को लेकर प्रयास करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि सभी को बिजली,गैस,पानी एवं सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले,सरकार अभियान चलाकर लाभ दिलाने का काम करते है।
विधायक बेनीपुर विनय कुमार चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी पर्चा धारी को जमाबंदी कायम हो जाए।
उल्लेखनीय है कि दरभंगा सदर प्रखंड के 32,बहादुरपुर प्रखंड के 102, बहेड़ी प्रखंड के 110, हायाघाट प्रखंड के 25, हनुमाननगर प्रखंड के 45,केवटी प्रखंड के 100, सिंहवाड़ा प्रखंड के 40,मनीगाछी प्रखंड के 40,तारडीह प्रखंड के 50, अलीनगर प्रखंड के 14 एवं बेनीपुर प्रखंड के 11 वासवहीन आदि परिवारों को पर्चा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त स्वप्निल,अपर समाहर्ता आपदा सलीम अख्तर,उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद,डीसीएलआर सदर संजीत कुमार, वरीय उप समाहर्ता वृषभानु चंद्र,संबंधित अंचल अधिकारी और हजारों की संख्या में लाभूक उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal