Breaking News

• डीएम ने कमला बलान के दायां एवं बायां तटबंध का किए निरीक्षण

 

• डीएम ने कमला बलान के दायां एवं बायां तटबंध का किए निरीक्षण

 

• पदाधिकारीयों को सक्रिय एवं सतत अनुश्रवण करते रहने का दिए निर्देश

दरभंगा जिलाधिकारी  कौशल कुमार द्वारा कमला बलान के दायां तटबंध एवं बायां तटबंध का निरीक्षण किया।

उन्होंने सर्व प्रथम दायां तटबंध कोठराम चौक से रसियारी तक का निरीक्षण किए।

जिलाधिकारी ने कमला और कोसी नदी के बीच में बनने वाले पुलों का औचक निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को ससमय गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को तटबंधों का सतत अनुश्रवण करने का निर्देश दिया। साथ ही वर्षा के दौरान होने वाले रेनकट को स समय मरम्मती करा लेने का निर्देश दिया।

इसी प्रकार उन्होंने बायां कमला बलान तटबंध के असमा से लेकर चतरा ख़ैसा तक निरीक्षण किए।

दायां कमला बलान तटबंध के कोठराम चौक से पलवा तक निरीक्षण किए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अभियंताओं को तटबंध का निरीक्षण करते रहने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल झंझारपुर-1 एवं झंझारपुर-2 से नदी एवं तटबंध के संबंध में जानकारी लिया।

जिलाधिकारी ने जल संसाधन विभाग के रसियारी में स्थित स्थाई कैंप का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन  सलीम अख्तर, कार्यपालकअभियंता ,अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल,अंचलाधिकारी घनश्यामपुर,गौड़ाबौराम,कुशेश्वरस्थान,तारडीह एवं संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंता गण उपस्थित थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *