डीएम व एसएसपी ने मुहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु बैठक
दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार व वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संद्यारण हेतु सभी वरीय पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी,थानाध्यक्षों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सभी पदाधिकारी को कई महत्वपूर्ण औरआवश्यक आवश्यक निर्देश दिए।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने अखाड़ा चिन्हित करने,शांति समिति के साथ बैठक करने,रूट का सत्यापन करने,सीसीटीवी कैमरा लगाने,संवेदनशील चौक चौराहों को चिन्हित करने का निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को दिया।
उन्होंने कहा कि डीजे पूर्णत: प्रतिबंध है,सभी थानाध्यक्ष सुनिश्चित करेंगे की डीजे कहीं नहीं बजे।
उन्होंने कहा कि मुहर्रम 29 जून से प्रारंभ होगा एवं 07 जुलाई तक होगा।,सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में गश्ति करेंगे,साथ ही माईकिंग करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी जुलूस के साथ वीडियोग्राफर और जनरेटर रखने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी,साइबर सेल सक्रिय है। अनुमंडल प्राधिकारी अनुमंडल, पुलिस अधिकारी ,,प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना अध्यक्ष बेहतर समन्वय से बेहतर कार्य करना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने नशा करने वालों पर भी विशेष नजर रखने का निर्देश दिया,सभी थानाध्यक्ष ड्रोन के माध्यम से भी नजर बनाए रखेंगे।
उन्होंने कार्यपालक अभियंता विद्युत को बिजली के लटके हुए तार को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने जुलूस के दौरान बिजली कट जाती है,जनरेटर की व्यवस्था करने का निर्देश उपनगर आयुक्त को दिया।
उन्होंने जुलूस के मार्ग का सत्यापन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने सभी थानाध्यक्ष को बाउंड डॉन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
• जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्ष और प्रखंड विकास पदाधिकारी को शांति समिति के साथ बैठक कर लेने का निर्देश दिया। साथ ही सभी बिंदुओं पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिए।
उन्होंने सभी थानाध्यक्ष को कहा कि कहीं यदि जुलूस मार्ग परिवर्तन हो रहा है तो सबसे पहले सूचना अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को देना सुनिश्चित करेंगे। नए जुलूस मार्ग के लिए 15 दिन पहले आवेदन करना होगा।
• असामाजिक तत्वों के व अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई एवं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिए,उन्होंने कहा कि डीजे पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा । उन्होंने सभी डीजे संचालकों के साथ बैठक करने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया।
सभी थानाध्यक्ष,अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी एक दूसरे से समन्वय स्थापित कर पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने तीनों अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने एवं शांतिपूर्ण मुहर्रम पर्व को संपन्न कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को आसूचना संग्रह हेतु मानव बल बढ़ाने का निर्देश दिया।
• उन्होंने सभी वरीय पदाधिकारी को अपने-अपने प्रखंड क्षेत्र में भ्रमण करने का निर्देश दिया।
• उन्होंने कहा कि ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी की जाएगी,बिना लाइसेंस का कोई जुलूस नहीं निकलेगा। अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी,सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी होगी*।
सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि भौतिक रूप से मार्ग का सत्यापन अवश्य कर लें। मंदिर और मूर्ति वाले स्थान स्थलों पर गहन निगरानी करने का निर्देश दिया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने रूट चार्ट का सत्यापन अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर को कर लेने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी थानाध्यक्ष को हर एक गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक में उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर,अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार प्रशांत,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन,अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, उपनिदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार एवं सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal