Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव ने मंडल कारा एवं बाल गृह व पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण। 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव ने मंडल कारा एवं बाल गृह व पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण।

 

दरभंगा  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार

विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने मंडल कारा एवं बाल गृह व पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया।

माननीय उच्च न्यायालय पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशों के अनुरूप मंडल कारा व पर्यवेक्षण गृह में संधारित सभी पंजियों के अलावा सभी तरह की व्यवस्थाओं की जांच कर वृहद रिपोर्ट तैयार किया।

उन्होंने खान पान, स्वास्थ्य सुविधाएं, दवाइयां, शिक्षा,सुरक्षा सहित सभी बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट तैयार किया।

सचिव ने सभी व्यवस्थाओं को माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप पूरा करने का निर्देश दिया।

मौके पर लीगल एड डिफेंस की असिस्टेंट अंकुर प्रिया, काराधीक्षक स्नेहलता,उपाधीक्षक नारायण हिमांशु,सहायक अधीक्षक सुमित कुमार व फरहत परवीन आदि मौजूद थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *