बाढ़ सुरक्षा के लिए सजग प्रयास: दरभंगा में 23 स्थलों पर कटाव रोधी कार्य कराए गए

दरभंगा बिहार सरकार,जल संसाधन विभाग संभावित बाढ़ के खतरों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पूर्व तैयारियों को सुनिश्चित कर रहा है।
इसी कड़ी में दरभंगा जिले के तटवर्ती इलाकों में विभाग द्वारा कटाव रोकथाम और तटबंध सुरक्षा से जुड़े कुल 23 स्थलों पर कार्य संपन्न कराए गए हैं।
कार्यों में अलीनगर प्रखंड के हरियाथ और गरौल गांव के पास एंटी फ्लड स्लूइस गेट का निर्माण तथा जमींदारी बांध का पुनर्स्थापन शामिल है।
साथ ही इसके अतिरिक्त बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत बरूआरा गांव में भी एंटी फ्लड स्लूइस गेट का निर्माण कराया गया है। बहादुरपुर प्रखंड के भटानी गांव के पास पुरानी कमला नदी के दोनों किनारों पर सुरक्षा कार्य किए गए हैं।
कुशेश्वरस्थान (पूर्वी) प्रखंड के कुँज भवन के पास कोसी नदी के बायें किनारे और बरकी कोनिया गांव के पास कोसी नदी के दायें किनारे पर भी एंटी इरोजन कार्य कराए गए हैं।
जिलाधिकारी दरभंगा के आदेश के आलोक में नदियों के तटबंधों पर 24 घंटे/ रात दिन चौकसी की जा रही है। सामाजिक तत्वों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है। बाढ़ से बचाव के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
विभाग की तत्परता और तकनीकी सूझ बूझ से इन सभी स्थलों पर प्रभावी ढंग से कटावरोधी संरचनाओं का निर्माण कर तटबंधों को सुरक्षित किया गया है।
साथ ही इसके अतिरिक्त अन्य कई संवेदनशील स्थानों पर भी सुरक्षा कार्य युद्धस्तर पर पूरे कराए गए हैं।
• विभाग का उद्देश्य न केवल बाढ़ के संभावित खतरे को न्यूनतम करना है,बल्कि तटीय क्षेत्रों में निवासरत लोगों की सुरक्षा और आजीविका को भी सुनिश्चित करना है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal