जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया

जिला समाजिक सुरक्षा कोषांग एवं किलकारी, दरभंगा के तत्वावधान में आयोजित दरभंगा जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने वृहस्पतिवार को अम्बेडकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। अंडर 15 (बालक वर्ग) के सम्मानित होने वाले विजेताओं में किलकारी के अंशुमान, आदित्य भारद्वाज एवं चिरंजीव कुमार शामिल थे। वहीं, बालिका वर्ग के अंडर-15 में किलकारी की ही वैष्णवी, खुशबू एवं आकांक्षा शामिल थी।
बालक वर्ग के अंडर-10 में प्रथम तीन स्थानों पर रहे सात्विक, सिद्धिक और आदर्श के साथ बालिका वर्ग के अंडर-10 की विजेताओं जया , साक्षी, वैष्णवी और श्रृष्टि प्रिया को भी जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र एवं स्मृति प्रतीक प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर जिलाधिकारी ने विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनायें देते कहा कि शतरंज एक ऐसा खेल है जो न केवल मनोरंजन प्रदान करता है, बल्कि मस्तिष्क के विकास और संज्ञानात्मक स्वास्थ्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शतरंज की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल स्थान हासिल कर इन्होंने अपने क्रीड़ा कौशल के साथ अपनी बुद्धिमता साबित करने में भी सफलता हासिल की है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal